लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौन है Muthoot Fincorp का मालिक, कंपनी बनी टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शनिवार, 26 सितंबर को BCCI और मुथूट फिनकॉर्प ने मिलकर घोषणा की है कि अब कंपनी (मुथूट फिनकॉर्क) भारतीय क्रिकेट की घरेलू सीरीज को स्पॉन्सर करेगी, यानी अब यही कंपनी भारतीय क्रिकेट टीम की नई टाइटल स्पॉन्सर होगी. इस डील के तहत मुथूट फिनकॉर्प को भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों के लिए टाइटल स्पॉन्सर का अधिकार मिला है. इसमें सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं, बल्कि BCCI के कई घरेलू और राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले शामिल होंगे.

इसी बीच कंपनी के मालिक और उनकी सम्पत्ति को लेकर कई लोगों के बीच चर्चा चल रही है. तो आइये बताते हैं कौन है मुथूट फिनकॉर्प का मालिक और कितनी है इसकी नेटवर्थ.

क्या है मुथूट फिनकॉर्प?
सबसे पहले तो आपको ये बताते हैं कि मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है. ये कंपनी मुथूट पच्चापन ग्रुप (MPG) का हिस्सा है. इसे मुथूट ब्लू के नाम से भी जाना जाता है. कंपनी मुख्य रूप से गोल्ड लोन और दूसरी फाइनेंस सेवाओं से जुड़ा कारोबार भी करती है. कंपनी को खासतौर पर गोल्ड लोन के लिए ही जाना जाता है.

कौन है मुथूट पच्चापन ग्रुप का मालिक?
मुथूट पच्चापन ग्रुप की कमान थॉमस जॉन मुथूट संभालते हैं. वो ग्रुप के चेयरमैन हैं और ग्रुप के संस्थापक मुथूट पच्चापन के बेटे हैं. थॉमस मुथूट पच्चापन ग्रुप से जुड़े हर काम को संभालते हैं. ना केवल थॉमस बल्कि पूरा मुथूट परिवार मिलकर सारे कारोबार को संभाल रहा है. ये कंपनी पीढ़ियों से चली आ रही है और फिलहाल इस कंपनी का नेतृत्व तीसरी पीढ़ी के तीन भाई संभाल रहे हैं.

कौन संभालता है मुथूट फिनकॉर्प की कमान?
मुथूट फिनकॉर्प किसी व्यक्ति का अकेले चलाया हुआ छोटा कारोबार नहीं है. बल्कि मुथूट पच्चापन ग्रुप का ही एक महत्वपूरण फाइनेंस बिजनेस है. इसके प्रमोटर परिवार में थॉमस जॉन मुथूट, थॉमस जॉर्ज मुथूट और थॉमस मुथूट प्रमुख नाम हैं. ये तीनों भाई ही इस कंपनी को संभाल रहे हैं.

हालांकि कंपनी के वर्तमान सीईओ शाजी वर्गीज हैं.

कितनी है मुथूट फिनकॉर्प की नेटवर्थ?
बात करें मुथूट फिनकॉर्प की नेटवर्थ की तो, वित्तीय आंकड़ों और नियामक दस्तावेजों के मुताबिक, मुथूट फिनकॉर्प की कुल नेटवर्थ करीब 8,200 करोड़ रुपये से 8,600 करोड़ रुपये के बीच है. तो वहीं, कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है.

मुथूट पप्पाचन परिवार की संपत्ति
मुथूट पप्पाचन परिवार की कुल निजी संपत्ति का कोई एक सटीक और आधिकारिक आंकड़ा नहीं है. क्योंकि परिवार ने अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया है. हालांकि, मुथूट परिवार को भारत के बड़े कारोबारी परिवारों में गिना जाता है. मुथूट ग्रुप की अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में प्रमोटर परिवार की हिस्सेदारी है. इन कंपनियों में परिवार की हिस्सेदारी की बाजार कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये में है.

मुथूट पच्चापन ग्रुप के बारे में
बता दें कि मुथूट पच्चापन ग्रुप की शुरुआत मुथूट पच्चापन ने की थी. आज ये ग्रुप फाइनेंस सेवाओं के अलावा हॉस्पिटैलिटी, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट और दूसरे कारोबारों में भी मौजूद है. कंपनी के मुताबिक ग्रुप के पास 4200 से ज्यादा शाखाएं और 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं.

ये भी पढ़ें: बॉस बनकर आया AI का फोन, बैंक चेयरमैन ने ट्रांसफर कर दिए 1034 करोड़

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment