लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौन हैं सुधा रेड्डी? 18000 करोड़ की मालकिन हैं, हैदराबाद की बिजनेस वुमने का मेट गाला लुक चर्चा में

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Businesswoman Sudha Reddy: हैदराबाद की मशहूर बिजनेसवुमन और समाजसेविका सुधा रेड्डी एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई. सुधा रेड्डी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइव, सोशल वर्क और फैशन स्टेटमेंट के लिए भारत की चर्चित महिला उद्यमियों में गिनी जाती हैं. 

कौन हैं सुधा रेड्डी?

सुधा रेड्डी मुख्प रूप से हैदराबाद में रहती हैं और बिजनेस के साथ-साथ कई सामाजिक कामों से भी जुड़ी हुई हैं. वह शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशाक्तिकरण से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स में सक्रिय भूमिका निभाती हैं. सुधा रेड्डी इससे पहले मेट गाला 2024 में भी चर्चा में रही थी. अब एक बार फिर वह मेट गाला 2026 में अपने खास अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं.

यह भी पढ़ें – Gold-Silver Rate Today: बंगाल-असम में भगवा लहर के बाद गिरा सोना, जानें 24 से लेकर 18 कैरेट की आज कीमत

क्या करती हैं सुधा रेड्डी?

अगर बात करें सुधा रेड्डी की तो वह एक बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ समाजसेविका भी हैं. इसके साथ ही फैशन और लग्जरी लाइफस्टाइल की दुनिया में भी उनकी अलग पहचान है. अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के कारण उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है.

क्या है उनका बिजनेस?

अगर बात करें उनके बिजनेस की तो सुधा रेड्डी का संबंध मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (MEIL) से जुड़े कारोबारी परिवार से हैं. यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करती है, जो भारत की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में गिनी जाती है. 

यह भी पढ़ें – Share Market: शुरुआती झटके बाद संभल रहा बाजार, 152 अंक गिरकर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी 51 अंक नीचे

कौन है सुधा रेड्डी के पति?

सुधा रेड्डी के पति पीवी कृष्णा रेड्डी हैं. वह मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. फोर्ब्स के मुताबिक उनकी अनुमानित नेटवर्थ 2.2 बिलियन डॉलर बताई जाती है. मेट गाला 2026 में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment