लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

लगता है चेन्नई सुपर किंग्स कोचिंग स्टाफ के लिहाज से एकदम नई टीम बनने जा रही है. कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल के बाद CSK का साथ छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी खबर है कि IPL 2027 से पहले चेन्नई टीम का पूरा कोचिंग स्टाफ बदल सकता है. प्रत्येक सीजन से पहले ऑक्शन होता है और कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव की खबरों के बीच CSK के स्क्वाड में भी बड़े बदलावों की बू आने लगी है.

आईपीएल 2027 सीजन से पहले मिनी ऑक्शन करवाया जाएगा. रिपोर्ट्स अनुसार नीलामी का आयोजन दिसंबर महीने में करवाया जा सकता है. उससे पहले यहां जान लीजिए कोच फ्लेमिंग के बाहर जाने के बाद कौन से 5 खिलाड़ियों का चेन्नई सुपर किंग्स टीम से पत्ता कट सकता है.

CSK से OUT हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी – अकील होसेन, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, प्रशांत वीर, जैक फाउल्केस

चेन्नई सुपर किंग्स इस बार श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, अकील होसेन, प्रशांत वीर और जैक फाउल्केस का पत्ता साफ कर सकती है. चेन्नई की टीम हमेशा विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाजों के लिए जानी जाती रही है, लेकिन इस बार गोपाल, चाहर और होसेन के रूप में 3 स्पिनर रिलीज हो सकते हैं.

खासतौर पर उम्मीद की जा रही थी कि राहुल चाहर टीम के लीड स्पिनर बन सकते हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का अवसर मिला. दूसरी ओर अकील होसेन कुछ मौकों पर प्रभावी रहे, लेकिन उनके प्रदर्शन में कुछ कमाल वाली बात नहीं दिखी.

पहले सीजन को देख प्रशांत वीर में CSK का 14.2 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट फेल होता दिखा. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर प्रशांत वीर को कहीं ना कहीं रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन वो 6 मैचों में सिर्फ 90 रन बना सके और उन्हें ज्यादा गेंदबाजी नहीं मिल पाई. वहीं न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक फाउल्केस को पूरे सीजन में एक भी मौका नहीं मिला था.

यह भी पढ़ें:

ब्रेंडन मैकुलम की जगह राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड की टेस्ट टीम के हेड कोच? रेस में 4 और दिग्गज शामिल

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment