लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कैश’ पीछे छूटा, डिजिटल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड:एक महीने में Upi से 23 अरब लेनदेन, समझें पूरी कहानी – Upi Hits Historic Milestone: ₹29.9 Lakh Crore Transactions In May 2026

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

‘क्यूआर कोड स्कैन करो और पेमेंट हो गया’- यह वाक्य अब हर भारतीय की रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। चाय की टपरी से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल्स और हवाई सफर तक, हर जगह ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ यानी यूपीआई का दबदबा साफ नजर आता है। भारत के इस स्वदेशी डिजिटल पेमेंट सिस्टम ने अब एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई ने अपने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए मई 2026 में नया इतिहास रच दिया है। 

आखिर इस रिकॉर्ड-तोड़ वृद्धि के पीछे क्या कारण हैं और यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए क्या मायने रखता है? आइए सात आसान सवालों और उनके जवाबों के जरिए समझते हैं सबकुछ।

1. अभी की सबसे बड़ी और ताजा खबर क्या है?

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन ने वॉल्यूम (कुल संख्या) और वैल्यू (कुल रकम) दोनों ही पैमानों पर एक नया शिखर छू लिया है। मई के महीने में कुल 23.2 बिलियन (2,320 करोड़) बार यूपीआई से पेमेंट किया गया, जिनकी कुल कीमत 29.90 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 

2. अचानक इस रिकॉर्ड-तोड़ उछाल के पीछे मुख्य वजहें क्या रही हैं?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि ठोस मांग पर आधारित है। ‘कैशफ्री पेमेंट्स’ के सह-संस्थापक और सीईओ आकाश सिन्हा के अनुसार, मई के ये शानदार आंकड़े बाजार की मजबूत और स्वाभाविक मांग को दर्शाते हैं। गर्मी की छुट्टियों के दौरान लोगों का जमकर सफर करना, आईपीएल 2026 का बुखार और इस दौरान मौसमी चीजों पर बढ़ने वाला उपभोक्ता खर्च इस भारी लेनदेन के सबसे बड़े कारण रहे हैं। उनके मुताबिक, यह महीने-दर-महीने एक शानदार रिकवरी है और यूपीआई के लगातार ऊपर जाने के ट्रेंड को दिखाती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लखनऊ:यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल नियुक्त, पदभार जल्द – Former Deputy Chief Minister Of Up, Dr. Dinesh Sharma, Appointed As Lieutenant Governor Of Andaman And Nicobar

‘चीन चुनौती, पाकिस्तान खतरा’:पूर्व Cds चौहान ने गिनाईं भारत की चुनौतियां, कहा- हर मोर्चे पर मुस्तैद रहना अहम – China Challenge Pakistan Threat Ex Cds Anil Chauhan Outline India Challenge Says Remaining Vigilant All Fronts

केतन हत्याकांड:आरोपी चेतन का दोस्त गिरफ्तार, ढाई महीने पहले लोहागढ़ किले पर हुई थी वारदात; कहां पहुंची जांच? – Pune Ketan Murder Accused Chetan Friend Ritesh Arrest Lohagarh Fort Siya Conspiracy Probe Maharashtra Police

आठ नए चीफ जस्टिस नियुक्त:जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक बदलाव, किस हाईकोर्ट में कौन से न्यायाधीश संभालेंगे पद – Eight High Courts Get New Chief Justices Changes Span From Jammu And Kashmir To Maharashtra

ग्रीस में एयर शो के बीच फैंटम F4 जेट क्रैश:दो पायलटों की मौत; हजारों लोग थे मौजूद, कैसे हुआ हादसा? – Greece Air Show Phantom F4 Crash Two Pilots Dead

कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा?:लखनऊ के पूर्व मेयर से लेकर उपराज्यपाल बनने तक का सफर, पेशे से रहे हैं प्रोफेसर – Bjp Mp Dinesh Sharma Appointed Lieutenant Governor Andaman Nicobar Notification Issued By Rashtrapati Bhavan

Leave a Comment