लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केतन मर्डर केस:पुलिस ने जांच का बढ़ाया दायरा, सिया के भाई साहिल से दस घंटे तक की गई पूछताछ; ये पूछे गए सवाल – Pune Ketan Murder Case: Siya Goyal’s Brother Sahil Goyal Questioned For Ten Hours

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे घर जाने की अनुमति दे दी। लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि साहिल गोयल को सुबह पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दिनभर उससे कई सवाल पूछे गए और देर शाम उसे छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें- केतन हत्याकांड: सिया-चेतन ने डिलीट की हत्या से पहले और बाद की चैट्स, रिसाइकल बिन भी किया साफ; पुलिस का दावा

सिया-केतन के रिश्ते को लेकर हुए सवाल

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान साहिल से उसकी बहन सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी के रिश्ते को लेकर जानकारी ली गई। अधिकारी ने बताया कि साहिल चेतन चौधरी को पहले से जानता है, इसलिए उससे कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों का मिलान किया गया। इसी वजह से उससे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। 

केतन हत्याकांड में उज्ज्वल निकम बने विशेष लोक अभियोजक

वहीं, इस मामले में राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है। निकम ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे इस बहुचर्चित मामले को अदालत में लड़ने का अनुरोध किया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। आईएएनएस से बातचीत में उज्ज्वल निकम ने बताया कि यह घटना केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बेहद चौंकाने वाली है।

सीएम फडणवीस का अनुरोध किया स्वीकार

मुख्यमंत्री फडणवीस ने उन्हें फोन कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया। सीएम ने बताया कि पीड़ित अग्रवाल परिवार उनसे मिला था और परिवार ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए इस मामले में विशेष ध्यान देने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुझसे इस केस को अदालत में लड़ने का अनुरोध किया, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब वह अपने कार्यालय में थे, तब मुख्यमंत्री का फोन आया। सीएम ने उन्हें पुणे में हुई हत्या की घटना की जानकारी देते हुए कहा कि यह मामला राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला; खेड़ा बोले- एक साल तक छिपाया वीरों का बलिदान

मुख्यमंत्री ने उनसे विशेष लोक अभियोजक की भूमिका निभाने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने सहमति जताई। मैं इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं क्योंकि यह एक चुनौतीपूर्ण मामला है। मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि मैं पूरी गंभीरता के साथ इस केस को संभालूंगा। हालांकि, फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही मैं इस मामले पर विस्तार से टिप्पणी कर पाऊंगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Fifa में मानवता का संदेश:नॉर्वे-फ्रांस मैच से पहले वेनेजुएला भूकंप पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि, रखा गया मौन – Fifa World Cup 2026: Tribute Paid For Venezuela Earthquake Victims Before The Norway-france Match

West Asia Live:इस्राइल और लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, अमेरिका ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका – West Asia Live Israel Lebanon Sign Framework Agreement Us Iran Talks Strait Of Hormuz

Venezuela Earthquake Live:मलबे में अपनों को तलाश रहे लोग, मृतकों का आकंड़ा 900 पार; तेज हुई अंतरराष्ट्रीय मदद – Venezuela Earthquake Live News Update Deaths, Relief And Rescue Operations, International Aid Caracas

Delhi Ev Policy:हाइब्रिड को प्रोत्साहन पर अटका ईवी पॉलिसी 2.0 का फैसला, मंत्रियों के एक समूह ने जताई चिंता – Delhi Ev Policy: Decision On Ev Policy 2.0 Stalled Over Incentives For Hybrids

Russia-ukraine War:जंग के बीच रूस-यूक्रेन ने की कैदियों की अदला-बदली, 76वीं बार युद्धबंदियों की रिहाई – Russia, Ukraine Swap Prisoners Of War Each

Fifa World Cup 2026 Live:फ्रांस ने नॉर्वे पर बनाई 2-1 की बढ़त, सेनेगल इराक के खिलाफ 1-0 से आगे – Norway Vs France, Senegal Vs Iraq Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

Leave a Comment