हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ आजकल चर्चा में है। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। हाल ही में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इसकी तारीफ की है। नेर्देशक ने बताया कि फिल्म के एक खास सीन ने उन्हें ‘कौन?’ में उर्मिला मातोंडकर की परफॉर्मेंस की याद दिला दी है।
राम गोपाल वर्मा को याद आईं उर्मिला
रविवार को राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें ‘कौन?’ का एक सीन था। इस सीन में उर्मिला का किरदार दरवाजे पर आता है और पूछता है, ‘कौन?’। इसके बाद उनके चेहरे के हाव-भाव डरावने और बेचैन करने वाले हो जाते हैं। क्लिप में ‘ऑब्सेशन’ का वायरल सीन भी शामिल था। वीडियो शेयर करते हुए फिल्ममेकर ने लिखा, ”ऑब्सेशन’ देखने के बाद मुझे ‘कौन?’ में उर्मिला का यह शॉट याद आ गया।’