लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर पाकिस्तान बैचेन हो गया है. पाकिस्तान की सेना के मीडिया विंग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने डॉक्यूमेंट्री पर सवाल उठाया. उन्होंने फैक्ट को अलग बताया और आरोप लगाया कि डॉक्यूमेंट्री में चुनिंदा इंटरव्यू, इमोशनल स्टोरी और फिल्मी अंदाज का इस्तेमाल करके घटनाओं को एक अलग तरीके से पेश किया गया है.

पाकिस्तान की बैचेनी इस बात से ही झलकती है कि लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने मंगलवार रात के करीब 2 बजे एक्स पर एक लंबा बयान जारी किया. इसमें उन्होंने डॉक्यूमेंट्री को एक साथ ट्रेजेडी और कॉमेडी बताया और कहा कि इसमें जरूरी गंभीरता और सही जानकारी की कमी है.

डॉक्यूमेंट्री में क्या दिखाया गया है?

डिस्कवरी की डॉक्यूसीरीज Declassified: Operation Sindoor का प्रीमियर 15 अगस्त को हुआ था. इसमें ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सैन्य अधिकारियों के इंटरव्यू और ऑपरेशन से जुड़ी घटनाओं को दिखाया गया है.

पहलगाम हमले के बाद हुआ था ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में हुए आतंकी हमले के बाद की गई थी. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. 

पाकिस्तान ने ‘मरका-ए-हक’ का फिर किया जिक्र

लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने अपने बयान में पाकिस्तान की ओर से इस्तेमाल किए गए नाम ‘मरका-ए-हक’ का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि भारत ने उस सैन्य टकराव के नतीजे को सही तरीके से पेश नहीं किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी तरफ से कोई अलग कहानी बनाने की जरूरत नहीं है और ऑपरेशनल रिकॉर्ड, युद्ध के दौरान की घटनाएं और दोनों देशों के बीच हुई बातचीत को ही वास्तविक स्थिति समझने का आधार माना जाना चाहिए.

भारत ने सैन्य गलती को सफलता की तरह दिखाया- पाक

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने भारत पर आरोप लगाया कि डॉक्यूमेंट्री के जरिए सैन्य कार्रवाई को बड़ी सफलता के तौर पर दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि फिल्मी सीन और कहानी के जरिए घटनाओं की वास्तविक टाइमलाइन और सैन्य नुकसान को बदला नहीं जा सकता. उन्होंने भारतीय सैन्य नेतृत्व के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान मिसाइल, ड्रोन और हवाई गतिविधियां हुई थीं. उनके मुताबिक, इन घटनाओं को पाकिस्तान की पूरी हार के दावे के साथ जोड़ना सही नहीं है.

पाकिस्तान की भारत को गीदड़ भभकी

पाकिस्तान  ने भारत को गीदड़ भभकी दी, सोशल मीडिया पोस्ट के जरीए अहमद शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए तैयार है. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में अगर कोई सैन्य कार्रवाई की गई तो पाकिस्तान उसका जवाब देगा.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment