लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 1,290 रुपये महंगा हुआ.
  • अमेरिका-ईरान तनाव, युद्ध/अशांति में सोने की मांग बढ़ी.
  • चांदी भी 2.20 लाख रुपये/किलोग्राम पहुंची, औद्योगिक मांग भी बढ़ी.

Gold-Silver Price Today on July 31: सोने की कीमतों में आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज (COMEX) पर सोना 0.19% की गिरावट के साथ 4,152.6 प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आ रहा है.

वहीं, घरेलू सर्राफा बाजार में इसके उलट सोना कल के मुकाबले 0.91% चढ़कर कारोबार कर रहा है. इस तेजी के साथ आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,43,820 रुपये पर पहुंच गई थी, जबकि कल कीमत 1,42,530 रुपये थी. यानी कि कल के मुकाबले कीमतों में 1290 रुपये का इजाफा हुआ है. 

22 और 18 कैरेट की कीमत

24 कैरेट की ही तरह 22 और 18 कैरेट के सोने में भी आज तेजी देखी जा रही है. 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,31,843 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल कीमत 1,30,653 रुपये थी. यानी कि यह 1190 रुपये महंगा हुआ है. 18 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 1,07,865 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कल के 1,06,893 के मुकाबले इसकी कीमतों में 972 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.  

क्यों एकाएक बढ़ी सोने की कीमत?

सोने की कीमतों में आज अचानक आईइस तेजी की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़ा हुआ तनाव है. इराक में ईरान समर्थित विद्रोही गुट पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सऊदी अरब की तेल रिफाइनरियों को पर लगातार किए जा रहे ड्रोन हमलाें के जवाब में कल अमेरिकी सेना ने भी तगड़ी कार्रवाई करते हुए इराक में भारी बमबारी की है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने वालों को और भी कड़ा सबक सिखाने की चेतावनी दी है. वैश्विक स्तर पर जब भी युद्ध या अशांति का माहौल बनता है, तब सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ जाती है क्योंकि निवेशक शेयर बाजार जैसे जोखिम भरे जगह से पैसे निकालकर सोने में निवेश करते हैं. 

चांदी की कितनी है कीमत? 

COMEX पर चांदी की कीमतें 0.12% बढ़कर 59.09 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के स्तर पर बनी हुई हैं. वहीं, घरेलू बाजारों में चांदी का भाव 1.08% बढ़कर 2.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. युद्ध के माहौल में चांदी को भी एक सुरक्षित संपत्ति माना जाता है. साथ ही सोलर पैनल और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में भी इसकी बढ़ती औद्योगिक डिमांड से कीमतें चढ़ती जा रही हैं.

ये भी पढ़ें:

14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment