लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक क्लिक करते ही उड़ गए 74000 रुपए, बेंगलुरु के इस शख्स ने जो किया, वो आप न करें

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Encash Loan Fraud: बैंक से लोन लेने में बहुत सारे झंझठ होते हैं. इसके लिए आपको एलिजिबिलिटी चेक करना होती है, बहुत सारे डॉक्युमेंट्स देना होते हैं और तो और बैंक के चक्कर भी लगाना पड़ते हैं. ऐसे में हम हमेशा इसके लिए कोई आसान रास्ता ही चुनते हैं. खासतौर से तब जब छोटे- मोटे खर्चों के लिए थोड़ा सा लोन लेना होता है. ऐसे में हम उन छोटे एप्स या छोटे लोन पर भरोसा कर लेते हैं जो एक क्लिक में ही हमारे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर देते हैं. इसी के चलते बेंगलुरु के एक व्यक्ति के खातों से हजारों रुपये उड़ गए.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल बेंगलुरु की एक कंपनी के डायरेक्टर ऐसे ही एक स्कैम का शिकार हो गए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला 15 अप्रैल का है, जब बानाशंकरी के रहने वाले एक व्यक्ति को अनजान नंबर से एक मैसेज और कॉल आया. इस मैसे में लिखा था ‘लास्ट डे टू रिडीम रिवॉर्ड पॉइंट्स एंड’, इसके साथ ही एक लिंक भी साथ में थी और उस पर क्लिक करना था. 

मैसेज पर भरोसा करना पड़ा भारी
56 वर्षीय उस व्यक्ति ने मैसेज और कॉल पर भरोसा कर लिया और लिंक पर क्लिक कर दिया. इसके बाद गिफ्ट और रिवॉर्ड पॉइंट पाने के लिए 34 रुपये की फीस भरने को कहा गया. इसके बाद व्यक्ति ने अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर दिया, इसके कुछ ही पल उस कार्ड से 73,889 रुपये कट गए. एक छोटी सी पेमेंट करना इस शख्स को इतना भारी पड़ा कि हजारों रुपये का शख्स को चूना लग गया.

कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?
ये बहुत छोटी सी गलती है जो किसी पर भी भारी पड़ सकती है, ऐसे में आपको भी बहुत ध्यान से इन चीजों से बचना चिहिए. जैसे

  • किसी अनजान नंबर से कॉल या मैसेज आता है तो आप उसे इग्नोर करें. 
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लकि ना करें.
  • खासतौर से जिस पर लिखा हो ‘लास्ट डे टू रिडीम’.
  • ऐसा कुछ भी होता है तो तुरंत ही पुलिस और साइबर क्राइम में शिकायत करें.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Explained: गेमिंग लवर्स की दुनिया में हलचल! केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेम के नए नियम जारी किए, जानें क्या बदल जाएगा?

मुनाफा 65% गिरा फिर भी इस दिग्गज कंपनी ने निवेशकों को दिया तोहफा, 17.50 रुपये डिविडेंड का ऐलान; जानिए डिटेल

गर्मी में 20000 उड़ानें रद्द करने का फैसला, टिकट बुक करने से पहले जान लें, आपका रूट तो शामिल नहीं?

क्या एक साथ ले सकतें हैं दो पर्सनल लोन, क्या हैं बैंकों के नियम, इससे आपका फायदा है या नुकसान?

देश में खाली हो रहे तेल के कुएं? उत्पादन में पिछड़ा भारत, 11वें साल दर्ज हुई गिरावट, मुश्किलें बढ़ीं

क्या आपका बैंक सुरक्षित है? सरकारी बैंकों के मुकाबले प्राइवेट पर ज्यादा ‘बैड लोन’, टेंशन बढ़ा देगी ये रिपोर्ट

Leave a Comment