लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक्ट्रेस मधु का बड़ा खुलासा, कभी उड़ाया था रणवीर सिंह का मजाक, अब बनीं उनकी सबसे बड़ी फैन, सुनाया दिलचस्प किस्सा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शुमार हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस ने उनके स्टारडम को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है. इसी बीच रणवीर सिंह की पर्सनैलिटी और स्टारडम को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु ने एक दिलचस्प खुलासा किया है. दलअसल, हाल ही में मधु ने बताया किया कि एक समय था, जब वो रणवीर सिंह को ट्रोल किया करती थी, लेकिन अब वो उनकी फैन बन चुकी है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

मुझे वो ठीक-ठाक एक्टर लगते थे- मधु
फिल्म ‘रोजा’ और ‘फूल और कांटे’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मधु ने बताया कि जब रणवीर ने इंडस्ट्री में एंट्री की थी, तब वो उनसे ज्यादा इंप्रेस नहीं थीं. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने कहा, ‘शुरुआत में मुझे रणवीर को लेकर बनी हाइप समझ नहीं आई थी. मुझे रणवीर बस एक ठीक-ठाक एक्टर लगते थे, लेकिन बाद में उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया. उनका काम देखने के बाद मेरी की सोच बदल गई.’

मधु ने रणवीर सिंह के लिए क्या कहा?
मधु ने कहा, ‘मैंने उनके कपड़ों के चुनाव की आलोचना की है. कभी वो पीली पैंट पहनते थे, तो कभी स्कर्ट. उन्होंने इंडस्ट्री की सोच को बदला. लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, मीम्स बनाए, उन पर हंसे, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा. वो वही करते रहे जो उन्हें सही लगा. उन्होंने कभी किसी की राय की परवाह नहीं की. जब लोग हम पर हंसते हैं तो हम खुद को बदल लेते हैं. हम सबके जैसा बनने की कोशिश करते हैं. रणवीर कभी सबके जैसे नहीं बने. आज उन्हें स्टाइल आइकन और बेहतरीन एक्टर्स में से एक माना जाता है. आज जो लोग कभी उन पर हंसते थे, वो ही उनके सबसे बड़े फैन हैं, जिनमें मैं भी शामिल हूं.’

ये भी पढ़ें: यूट्यूब से छप्परफाड़ कमाई कर रहीं फराह खान, वरुण धवन को गिफ्ट की लाखों की घड़ी, पूजा-मृणाल को दिए डायमंड पेंडेंट

मधु ऐसी बनीं रणवीर सिंह की फैन
मधु ने रणवीर सिंह के साथ हुई एक बहुत ही निजी बातचीत को भी याद किया. एक्ट्रेस ने बताया कि एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान एक्टर ने स्टेज पर उनके लिए गाना गाया था, जिससे वो उनकी सबसे बड़ी फैन बन गईं. उन्होंने कहा, ‘जब कोई स्टारडम का स्वाद चख लेता है, तो वो एहसास कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता, भले ही समय के साथ दुनिया की नजर में उसकी अहमियत कम हो जाए. उस यादगार शाम में, जब रणवीर सिंह ने मुझे खास महसूस कराने के लिए कुछ खास किया, तब मेरी नजरों में वो और भी बड़े सुपरस्टार बन गए. मैं भविष्य में उनके साथ काम करने की बेहद इच्छुक हूं, वो वाकई शानदार हैं.’

जल्द ‘गरर्नर’ में नजर आएंगी मुध
बता दें कि मधु को आखिरी बार 2025 के माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘कन्नप्पा’ में देखा गया था. अब एक्ट्रेस जल्द ही मनोज बाजपेयी की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ में नजर आएंगी. ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

खूब चर्चा में हैं रणवीर सिंह
वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी है, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर पर बैन लगा दिया. हालांकि, रणवीर सिंह के लीगल नोटिस भेजने के बाद FWICE ने ये बैन हटा दिया है. फिलहाल रणवीर के पास फिल्मों की लंबी लिस्ट है. उनके पास ‘प्रलय’, ‘चंद्रगुप्त’ और ‘अश्वत्थामा’ जैसी फिल्में हैं.

ये भी पढ़ेंः सरगुन मेहता ने स्टाइलिश गाउन में बिखेरा ग्लैमर, कातिल अदाओं से फैंस को किया घायल, देखें दिलकश तस्वीरें



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

June 2026 Box Office: ‘कॉकटेल 2’ से लेकर ‘वेलकम टू द जंगल’ तक, जून में आगे भी मचेगी धूम, बॉक्स ऑफिस पर होगा महासंग्राम

Bandar Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही ‘बंदर’, दो दिन में 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई

51 की उम्र में भी बला की हसीन हैं शिल्पा शेट्टी, कातिल अदाओं से कर देती हैं घायल, देखें एक्ट्रेस की 10 फोटोज

Sunday Box Office LIVE: 148 करोड़ के पार हुई ‘पेद्दी’, ‘बंदर’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का संडे को ऐसा है हाल

AR रहमान के लिए गाना गाने से फरहान अख्तर ने कर दिया था इनकार, याद किया किस्सा, कहा- फिर कभी उनका फोन नहीं आया | एआर रहमान का ऑफर ठुकराना फरहान अख्तर को पड़ा भारी? बोलें

900 करोड़ी फिल्म का विलेन, अब 1 करोड़ कमाने भी हो रहे मुश्किल, लाखों में सिमटा कारोबार

Leave a Comment