लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘उफनते समुद्र में तैरना पसंद’:राहुल गांधी की रहस्यमयी पोस्ट; क्या एसआईआर विवाद की ओर इशारा? – Rahul Gandhi Rough Sea Post Sir Election Commission Row

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक रहस्यमयी पोस्ट की। उन्होंने लिखा, ‘मुझे समुद्र में तब तैरना पसंद है, जब वह उफान पर हो। यह आपको सिखाता है कि उथल-पुथल भी एक तरह की शांति है।’ राहुल गांधी ने इस पोस्ट में इसके पीछे की वजह या संदर्भ के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसलिए उनके इस संदेश को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

एसआईआर विवाद से क्यों जोड़ा जा रहा है पोस्ट?

राहुल गांधी की यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर राजनीतिक बहस चल रही है। इसकी वजह 23 सितंबर को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट है, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए जाने की बात कही गई थी। हालांकि, राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में न तो एसआईआर का नाम लिया और न ही चुनाव आयोग का कोई सीधा जिक्र किया।

यह भी पढ़ें: थप्पड़ कांड पर प्रवेश वर्मा की सफाई: वीडियो जारी कर बताया क्यों उठाया हाथ? देखें आपा खोने के पीछे की पूरी कहानी

दो चुनाव आयुक्तों ने कितनी बार आपत्ति जताई?

रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार रिकॉर्ड पर औपचारिक आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट में कहा गया कि ये आपत्तियां उन फैसलों और आदेशों को लेकर थीं, जिन्हें दोनों चुनाव आयुक्तों ने अपनी जानकारी के बिना लिए जाने की बात कही थी। इसी रिपोर्ट ने चुनाव आयोग के भीतर मतभेद की चर्चा को राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया।

राहुल गांधी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव आयोग, एसआईआर या किसी चुनावी विवाद का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। उन्होंने केवल समुद्र की उफनती लहरों और उससे मिलने वाली सीख की बात कही। उनकी पोस्ट में कोई अतिरिक्त संदर्भ या स्पष्टीकरण नहीं था। इसलिए यह कहना कि उन्होंने निश्चित रूप से एसआईआर विवाद को लेकर ही यह पोस्ट की, मूल बयान से साबित नहीं होता। राजनीतिक पंडित राहुल गांधी की पोस्ट को डिकोड करने में जुटे हुए हैं। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:बारिश के चलते सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, इस जिले में छुट्टी का आदेश जारी – School Sclosed To Remain On Monday Due To Rain In Bareilly

वायुसेना ने किया 60 विमानों का करार:एम्ब्रेयर ने महिंद्रा को चुना साथी, कमर्शियल विमानों के लिए अदाणी से करार – Embraer Partners With Mahindra For Iaf 60-aircraft Mta Programme, Adani For Civil Aviation Business

‘राहुल-खरगे सही निकले’:एसआईआर पर शिवकुमार का दावा; कांग्रेस ने पूछा- 13 करोड़ में बाकी 10.2 करोड़ वोटर कौन? – Sir Voter List Row Opposition Attack Election Commission Bjp Congress

राजनीति:खरगे के शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का बड़ा दांव, 29 सितंबर को होगी दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक – Congress To Hold Dalit-adivasi Self-respect Meeting On September 29 Over Kharge Purification Row

विराट कोहली ने खोला दिल:शतक, 15 हजार रन और वर्ल्ड कप का सपना; हर मुद्दे पर पूर्व कप्तान ने की खुलकर बात – Virat Kohli Opens Up On 15,000 Odi Runs, Fitness, Mindset, World Cup Goal And Shubman Gill

एलपीयू में फिर भड़का बवाल:पुलिस पर पथराव, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियों में तोड़फोड़; यूनिवर्सिटी 10 दिन बंद – Lpu Violence Lathi-charge On Students Police Vehicles Including Dig Ssp Damaged

Leave a Comment