लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अग्निकांडों की जांच का सच:जल्द ठंडी पड़ जाती है एक्शन की आग, बड़े जिम्मेदारों को कर दिया गया बरी – The Reality Of The Serious Response To Fire Incidents: The Fire Of Action Quickly Cools Down.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आठ वर्ष पहले चारबाग के होटल एसएसजे और विराट में आग लगने से सात लोगों की मौत हुई थी। वहीं, चार वर्ष पहले मदन मोहन मालवीय मार्ग पर बने होटल लेवाना सुइट्स में लगी आग चार जिंदगियां निगल गई थी। इन मामलों में उस समय आरोपियों की लंबी लिस्टें बनीं, पर हुआ कुछ नहीं। हादसे के बाद एक्शन की आग भी ठंडी पड़ गई।

अग्निकांड के बड़े जिम्मेदारों को बरी कर दिया गया। कुछ की पेंशन में मामूली कटौती की गई। कुछ को डिमोट किया गया। कुल मिलाकर जांच के नाम पर दिखावा हुआ। 11 मौतों के बाद भी कार्रवाई को सस्ते में निपटा दिया गया। अलीगंज अग्निकांड की जांच का आने वाले समय में ऐसा ही हश्र हो तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर: अयोध्या में आज फिर हो सकती SIT की एंट्री, आरोप लगाने वालों से होगी पूछताछ; इनके भी दर्ज होंगे बयान



ये भी पढ़ें – अखिलेश यादव बोले: भाजपा कर रही है संविधान बदलने की साजिश, इसलिए जुटाए जा रही दूसरे दलों के सांसद

19 जून 2018 को चारबाग के होटल एचएसजे में आग लगी, जिसने पड़ोस के होटल विराट को भी चपेट में लिया। अग्निकांड से शासन तक हड़कंप मच गया था। जांच में दोनों होटल मानकों के विपरीत अवैध पाए गए। एलडीए ने दो पीसीएस अफसरों और इंजीनियरों सहित 22 लोगों को आरोपी बनाकर कार्रवाई के लिए शासन में रिपोर्ट भेजी। इसके बाद शासन ने जांच कराई, जो कई वर्ष तक चली।

लंबी पड़ताल के बाद जो रिपोर्ट सामने आई उसमें पीसीएस अधिकारी राकेश कुमार मिश्र को बिना किसी दंड के बरी कर दिया गया। वे उस समय एलडीए में संयुक्त सचिव थे। इसी तरह पीसीएस अफसर बिरेंद्र कुमार पांडेय को भी बरी कर दिया गया है। वे भी उस समय एलडीए में संयुक्त सचिव के पद पर थे।

लेवाना अग्निकांड के आठ आरोपियों में से चार बरी

एलडीए ने होटल लेवाना सुइट्स अग्निकांड में आठ आरोपी बनाए थे। इन पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी गई। जांच के बाद शासन ने चार आरोपियों को बरी कर दिया। जिन चार पर कार्रवाई हुई, उनमें से दो का डिमोशन किया गया और एक की पेंशन में कटौती की गई। चौथा आरोपी निलंबित किया गया, जो बाद में बहाल होकर तैनाती पा चुका है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि दोनों अग्निकांडों के आरोपियों की रिपोर्ट उस समय एलडीए की ओर से शासन को भेजी गई थी। शासन की ओर से ही कार्रवाई की गई है। जो दोषी थे, उन्हें दंड दिया गया है। एलडीए ने इस पर अमल किया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भोपाल में पुलिस को ही अगवा कर ले गए बदमाश:हाथ-पैर बांधकर रातभर पीटा, खबर दबाने के लिए अधिकारियों ने दी कसम – Mp News On-duty Police Constable Kidnapped And Assaulted In Bhopal Muzzled Officer Thrown On Roadside

चियान विक्रम को वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, वन विभाग ने शुरू की जांच तो कर दिया डिलीट, जानिए क्या है मामला? – Chiyaan Vikram Deleted An Instagram Reel With Exotic Monkey Reports Of A Forest Department Enquiry

Independence Day:15 अगस्त को जाने वाले हैं लाल किला? तो इन 4 बातों को जान लें, वरना लौटना पड़ सकता है वापस – Independence Day 2026 Red Fort 15 August Event Guidelines And Rules Kya Hain

Mp:जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खाली कोच से उठा धुआं, मचा हड़कंप; रेलवे ने आग से किया इनकार, जांच शुरू – Jabalpur Railway Station Panic Smoke Detected In Empty Train Coach

Pf Withdrawal Via Upi:क्या सितंबर से Upi से निकाल पाएंगे Pf के पैसे? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट – Pf Withdrawal Via Upi: Will It Be Possible To Withdraw Pf Money Via Upi Starting In September

‘ममता पर हमला लोकतंत्र पर सीधा आघात’:शिवसेना यूबीटी ने केंद्र पर बोला हमला, बंगाल के हालात को बताया चिंताजनक – Shiv Sena Ubt Saamna Slam Union Government Over Attack On Mamata Banerjee

Leave a Comment