पेट्रोल और डीजल भरवाने वाले लोगों के लिए आज राहत की खबर है. रविवार, 27 सितंबर 2026 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.20 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल का भाव 111.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.83 प्रति लीटर है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लंबे समय से स्थिरता देखने को मिल रही है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. 24 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा था, लेकिन घरेलू ईंधन की कीमतों में उस समय भी बड़ा बदलाव नहीं हुआ था. आइए शहर अनुसार, पेट्रोल और डीजल के भाव देखते हैं.
दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल का भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 सितंबर को पेट्रोल की कीमत 102.12 प्रति लीटर है. वहीं डीजल 95.20 प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक दोनों ईंधनों के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है.
मुंबई में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 प्रति लीटर और डीजल 97.83 प्रति लीटर है. पेट्रोल का यह भाव पिछले कुछ दिनों से स्थिर बना हुआ है.

कोलकाता और चेन्नई में आज का भाव
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 प्रति लीटर और डीजल 99.82 प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल करीब 107.76 प्रति लीटर और डीजल 99.55 प्रति लीटर है.
कैसे चेक करें पेट्रोल और डीजल के दाम?
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या एक साधारण SMS भेजकर चेक कर सकते हैं. अपने फोन के मैसेज बॉक्स में RSP लिखकर स्पेस दें और अपने शहर या पंप का डीलर कोड टाइप करें और इसे 9224992249, 9223112222 या फिर पर भेज दें.
आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? जानें रविवार को छुट्टी का क्या है स्टेटस

