लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईशान किशन ने यूं उड़ाया पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग का मजाक, GF अदिति हुंडिया ने भी लिए मजे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईशान किशन ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 32 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली. लेकिन इस पारी में पंजाब के फील्डर्स का भी योगदान रहा, जिन्होंने उनके 2 कैच छोड़े और 1 स्टंपिंग का मौका गंवाया. सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच को जीत गई, जिसके बाद ईशान ने एक पोस्ट किया और कैप्शन ऐसा दिया जिस पर चर्चा होने लगी. उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड आदित्य हुंडिया ने भी इस पर कमेंट किया.

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 8वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर ईशान किशन का एक आसान कैच छूट गया, ये कैच कूपर कोनोली ने बॉउंड्री लाइन पर छोड़ा था. इसके बाद 11वें ओवर में उन्हें दूसरा जीवनदान मिला, जब युजवेंद्र चहल की गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने कैच टपका दिया. यही नहीं, प्रभसिमरन ने भी ईशान को स्टंप करने का आसान मौका गंवा दिया था.

ईशान किशन ने यूं लिए मजे

जीत के बाद ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद की कुछ तस्वीरें शेयर की, लेकिन कैप्शन में लिखा, ‘अगर मुझे पकड़ सकते हो, तो पकड़के दिखाओ’ (Catch me if you can). इसे पंजाब किंग्स की खराब फील्डिंग से जोड़कर देखा गया, जिस पर फैंस ने भी मजे लिए और ईशान की तथाकथित गर्लफ्रेंड आदित्य हुंडिया ने भी. अदिति ने लिखा, “तुम्हे ये कैप्शन दे कौन रहा है?” इस पर फैंस ने ये भी कयास लगाने लगे कि कहीं आदित्य ने ही तो ये कैप्शन नहीं दिया.

यह भी पढ़ें- SRH ने रचा इतिहास, CSK को पछाड़ा; पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

अंक तालिका के टॉप पर पहुंची SRH

सनराइजर्स हैदराबाद इस जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. SRH के 11 मैचों के बाद 14 अंक हो गए हैं. टीम के 3 मैच बचे हुए हैं, जिसमें से उन्हें कम से कम 1 मैच जीतना है. पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है, पंजाब के अभी 4 मैच बचे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- कूपर कोनोली ने शतक लगाकर रचा इतिहास, तोड़ा डिकॉक का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

आज IPL 2026 का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. अगर RCB जीती तो वह अंक तालिका के टॉप पर पहुंच जाएगी, क्योंकि उनका नेट रन रेट सभी 10 टीमों में सबसे बेहतर (+1.420) है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment