लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ईरान वेनेजुएला नहीं है’:गालिबाफ का बड़ा दावा- दुश्मन की हर योजना नाकाम; पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका – Iranian Parliament Speaker Ghalibaf Says All Enemy Plans Failed, Including Strait Of Hormuz Opening

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका और उसके सहयोगियों की लगभग सभी सैन्य योजनाएं पूरी तरह विफल हो गईं। उनका कहना है कि दुश्मन ईरान की एयरफोर्स और मिसाइल ताकत को कमजोर नहीं कर सका, न ही नौसेना को खत्म कर पाया और न ही जमीनी हमला सफल रहा। उन्होंने खास तौर पर यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने या उस पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल करने की कोशिश भी नाकाम रही।

‘बिचौलियों के जरिए संदेश भेज रहे हैं ट्रंप’

गालिबाफ ने कहा कि दुश्मन ने पहले चेतावनियां और समयसीमा देकर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन जब उसमें भी सफलता नहीं मिली तो अब वह ‘बिचौलियों के जरिए संदेश भेजने’ लगा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने युद्ध के मैदान में बढ़त बनाई, जिसके कारण अस्थायी युद्धविराम हुआ। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रंप अपने लक्ष्य, ईरान में सत्ता परिवर्तन और उसकी सैन्य क्षमता खत्म करने, में पूरी तरह असफल रहे। गालिबाफ ने यह भी कहा कि ‘ईरान वेनेजुएला नहीं है’, यानी यहां बाहरी दबाव से सरकार नहीं बदली जा सकती।

‘ईरान ने अलग रणनीति अपनाकर मजबूत दुश्मन को पीछे धकेला’

ईरानी संसद के अध्यक्ष ने माना कि सैन्य ताकत के मामले में अमेरिका ईरान से ज्यादा मजबूत है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ हथियार, पैसा और संसाधन ही जीत तय नहीं करते। उनके मुताबिक, ईरान ने ‘असिमेट्रिक वॉरफेयर’ यानी अलग रणनीति अपनाकर मजबूत दुश्मन को पीछे धकेल दिया। इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर समझ बनी है, लेकिन अभी भी कई बड़े मतभेद बाकी हैं। उन्होंने साफ किया कि ईरान अपने राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करेगा और कूटनीति में भी झुकने का सवाल नहीं उठता।

‘अमेरिका फर्स्ट’ दिखावा, इस्राइल को प्राथमिकता देने का आरोप

मोहम्मद गालिबाफ ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ‘अमेरिका फर्स्ट’ की बात करता है, लेकिन असल में वह इस्राइल के हितों को प्राथमिकता देता है और उसी के आधार पर फैसले लेता है। हालांकि जमीनी स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। हाल के घटनाक्रम में  होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बार-बार स्थिति बदल रही है, कभी इसे खोलने की घोषणा होती है, तो कभी फिर से बंद करने की बात सामने आती है।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Video:संन्यास की अफवाहों के बीच बेफिक्र दिखे रोहित, लॉर्ड्स की बॉलकनी में गंभीर के साथ हंसी-मजाक करते आए नजर – Ind Vs Eng: Rohit Sharma Appeared Carefree Amidst Retirement Rumor Seen Laughing With Gautam Gambhir

Khabaron Ke Khiladi:मानूसन सत्र में फिर आया परिसीमन बिल तो कितने अलग होंगे समीकरण? विश्लेषकों से समझें – Khabaron Ke Khiladi Monsoon Session Delimitation Bill Women Reservation Bjp Alignment Opposition News Updates

Sonam Wangchuk:30 सेकंड में बदला जंतर मंतर का माहौल, लोग घेरा बनाते रहे और वांगचुक को ले गई पुलिस; पूरी कहानी – Inside Story Of How Delhi Police Took Sonam Wangchuk Who Was On Hunger Strike To Hospital

फीफा विश्वकप फाइनल:अगर स्पेन जीता खिताब तो संन्यास लेंगे डिफेंडर कुकुरेला? कोच को खास तोहफा देने का किया एलान – Fifa World Cup 2026 Final: Spain Defender Marc Cucurella Said After Win He Will Retire From The National Team

राम मंदिर:मनीष यादव ने बताया कैसी होती थी चढ़ावे में चोरी, मिले पैसों से खरीदी जमीनें और दिए महंगे उपहार – Ram Temple: Manish Yadav Reveals How Offerings Were Stolen, How He Used The Money To Buy Land And Give Expensi

Cbse 10th Result:फाइनल मार्कशीट कैसे बनेगी, इसमें कौन से नंबर जुड़ेंगे? समझें दो बोर्ड एग्जाम के नियम का गणित – Cbse 10th Result: How Will Final Marksheet Be Prepared? Understand Formula And Double Board Exam Rules

Leave a Comment