लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चेन्निथला-वेणुगोपाल या सतीशन?:केरल में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार, हाईकमान के फैसले का इंतजार – Chennithala-venugopal Or Satheesan?: Kerala Chief Ministerial Candidate Remains In Suspense

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केरल में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बावजूद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के शनिवार को नई दिल्ली में दावेदारों के साथ बैठक किए जाने के दो दिन बाद भी पार्टी नेतृत्व किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कौन-कौन शामिल?

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपालऔर विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशान प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इन तीनों नेताओं के साथ पार्टी हाईकमान ने शनिवार को अलग-अलग चर्चा की थी। बैठक में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ और केरल प्रभारी महासचिव दीपा दासमुंशी भी मौजूद थीं।

खरगे की सोनिया से मुलाकात के बाद लिया जा सकता है फैसला

सूत्रों के मुताबिक अब पार्टी अध्यक्ष खरगे की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अंतिम फैसला लिया जा सकता है। पार्टी के भीतर यह भी माना जा रहा है कि हाईकमान राज्य में पिछले सप्ताह देखने को मिले विरोध प्रदर्शनों और पोस्टर वार के शांत होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, सतीशन और वेणुगोपाल समर्थकों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खुलकर शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला था।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में बनी हुई है अनिश्चितता

नई दिल्ली में बैठक के बाद केरल कांग्रेस नेताओं और दीपा दासमुंशी ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे नेतृत्व विवाद को लेकर प्रदर्शन और फ्लेक्स बोर्ड अभियान से बचें। हालांकि पर्दे के पीछे लगातार बातचीत जारी है, लेकिन राज्य के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में अब भी अनिश्चितता बनी हुई है।

कांग्रेस के सहयोगी दलों में भी नाराजगी की खबरें

इस बीच कांग्रेस के सहयोगी दलों में भी नाराजगी की खबरें हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत हासिल कर भारी बहुमत प्राप्त किया है, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री के नाम पर देरी से सहयोगी दल असहज बताए जा रहे हैं।

रमेश चेन्निथला ने क्या कहा?

देरी पर सवाल उठने पर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 मई तक है, इसलिए किसी तरह की जल्दबाजी की जरूरत नहीं है। वहीं, रमेश चेन्निथला ने सोमवार को कहा कि पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री पद को लेकर जो भी फैसला करेगा, उसे कांग्रेस और यूडीएफ के सभी कार्यकर्ता स्वीकार करेंगे। नई दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि हमने अपनी बात हाईकमान के सामने रख दी है। अब फैसला उन्हें करना है।

चेन्निथला ने फैसले में हो रही देरी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सभी दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है और कांग्रेस उतना समय नहीं ले रही, जितना पिछली बार वाम मोर्चे ने लिया था।

भाजपा की आलोचना पर पलटवार करते हुए चेन्निथला ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने भी मुख्यमंत्री चुनने में कई दिन लगाए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कोई ऐसी पार्टी नहीं है, जो नागपुर के निर्देश पर चलती हो।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Mp News:एमपी में नौ Ips के ट्रांसफर, दो Sp बदले, हरिनारायण चारी मिश्र Ig प्रशासन, सिमाला Dig खरगोन रेंज – Mp News: 9 Ips Officers Transferred In Mp; Two Sps Replaced; Harinarayan Chari Mishra Appointed Ig (administra

Ethanol Blending:ई20 पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों की क्या है सच्चाई? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब – Government Rejects Misinformation On E20 Ethanol Blending Program

Australia Vs Egypt Live:ऑस्ट्रेलिया और मिस्र के बीच मुकाबला जारी, दोनों की नजरें पहले हाफ में बढ़त पर – Australia Vs Egypt Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates

अल नीनो और सूखे की आंशका को लेकर केंद्र अलर्ट:केंद्रीय गृहमंत्री और कृषि मंत्री की बैठक, जानें क्या दिए आदेश? – Centre On Alert Regarding El Nino And Drought Risks Meeting Held Union Home Minister And Agriculture Minister

खोज:चंद्रयान-3 की मिट्टी का 1981 में पृथ्वी पर मिले उल्कापिंड से मिलान, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी – Chandrayaan 3 Moon Soil Matches First Lunar Meteorite Scientists Big Discovery

‘मैडम सो रही हैं’:पूर्व राजनयिक ने खोली पाकिस्तान की पोल; बेजनीर भुट्टो के किस्सा का जिक्र कर की आलोचना – Madam Is Sleeping Ex Singapore Diplomat Exposes Pakistan Benazir Bhutto Story Criticism

Leave a Comment