- वैश्विक संकेतों और अमेरिकी-ईरान तनाव से बाजार सुस्त खुले.
- एशियाई बाजार कमजोर रहे, अमेरिकी वायदा में गिरावट दर्ज हुई.
- कच्चे तेल और अमेरिकी डॉलर में आज फिर तेजी दिखी.
Share Market Today on June 10: कमजोर ग्लोबल संकेतों और अमेरिका व ईरान में फिर बढ़े तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार की आज सुस्त शुरुआत हुई है. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 69 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 73988.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 8 अकों के नुकसान के साथ 23233 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की है.
शुरुआती कारोबार में Buy Recomendation के चलते Federal Bank और क्रूड की तेजी के चलते ONGC जैसी तेल उत्पादक कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, वैश्विक स्तर पर टेक शेयरों में हुई बिकवाली की वजह से TCS, Tech Mehindra जैसे IT स्टॉक्स और पेंट कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है.
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में कमजोरी का माहौल बना हुआ है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद मिडिल-ईस्ट में बढ़ें भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बिगाड़ दिया है. इसके चलते एशियाई बाजारों में बिकवाली हावी है.
इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सबसे ज्यादा दबाव में दिखा. यह 2%-3.12% तक टूट चुका है. जापान का निक्केई भी 0.81%-1.12% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. टॉपिक्स भी 0.30% तक नीचे फिसल चुका है. स्मॉल-कैप कोस्डैक में भी 0.67% तक की गिरावट देखी गई. हांगकांग हैंगसेंग इंडेक्स भी करीब 1.04% टूटकर लाल निशान में ट्रेड करता नजर आया.
अमेरिकी बाजार
ईरान के हवाई हमले में अमेरिकी हेलीकॉप्टर अपाचे के मार गिराए जाने पर अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमले शुरू कर दिए. इसके चलते बुधवार को अमेरिकी बेंचमार्क के फ्यूचर्स में गिरावट आई. S&P 500 फ्यूचर्स और नैस्डैक 100 फ्यूचर्स- दोनों में 0.3% की गिरावट दर्ज की गई.
डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े फ्यूचर्स 161 अंक या 0.3% तक फिसल गए. मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. S&P 500 इंडेक्स 0.26% गिरकर 7,386.65 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 0.97% गिरकर 25,678.82 पर आ गया. हालांकि, इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 86.10 अंक या 0.17% चढ़कर 50,872.11 पर बंद होने में कामयाब रहा.
कच्चे तेल की कीमत
आज अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद दोबारा तेजी देखी जा रही है. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 1.79% बढ़कर 89.78 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं. वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 1.78% बढ़कर 93.08 डॉलर पर ट्रेड करते नजर आए. यह बढ़ोतरी कल रात आई 5% की भारी गिरावट के बाद हुई है. COMEX पर क्रूड की कीमतें 1.62% बढ़कर 89.63 डॉलर प्रति बैरल हो गई है.
इससे पहले मंगलवार रात, US एनर्जी सेक्रेटरी क्रिस राइट के यह कहने के बाद कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही काफी बढ़ रही है, तेल की कीमतों में गिरावट आई. US क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 3.4% गिरकर 88.20 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए. ब्रेंट फ्यूचर्स 2.97% गिरकर डॉलर 91.45 पर बंद हुए.
अमेरिकी डॉलर
दुनिया की 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स (DXY) आज 99.95-99.96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर मजबूत बना हुआ है. अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर किए गए जवाबी हमलों के बाद भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ी है. संकट के समय वैश्विक निवेशक सुरक्षित विकल्प मानकर डॉलर में खरीदारी बढ़ा देते हं, जिससे यह मजबूत हो जाता है.
ये भी पढ़ें:


