लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान ने मार गिराया F-15 विमान:ट्रंप बोले- हम युद्ध में हैं, नहीं रुकेगी बातचीत; लापता पायलट पर साधी चुप्पी – We’re In War: Trump Says Downing Of Us Military Jet Will Not Affect Iran Talks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब हालात और गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान गिराए जाने से ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं… यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं।’ यह बयान ऐसे समय आया है जब एक तरफ सैन्य कार्रवाई जारी है और दूसरी तरफ बातचीत की कोशिशें भी चल रही हैं।

यह भी पढ़ें – पाकिस्तान की किरकिरी: पश्चिम एशिया संकट पर टली मध्यस्थता की कोशिश, समझिए ईरान ने इस्लामाबाद बैठक क्यों ठुकराई

ईरान ने दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को किया ढेर

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अमेरिकी A-10 विमान को मार गिराया है। हालांकि इस दावे की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। A-10 एक ऐसा हमला करने वाला विमान होता है, जो खासतौर पर जमीन पर मौजूद दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी बीच एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट भी ईरान के ऊपर गिरा था, जिसमें दो लोग सवार थे। इनमें से एक क्रू मेंबर को अमेरिकी सेना ने सफलतापूर्वक बचा लिया है। उसे सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज दिया जा रहा है। लेकिन दूसरे क्रू मेंबर की स्थिति अभी भी साफ नहीं है और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

लापता क्रू मेंबर पर क्या बोला पेंटागन?

अमेरिकी संसद की हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी को पेंटागन ने जानकारी दी है कि एक सैनिक को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन दूसरे की स्थिति अभी भी अज्ञात है। इसका मतलब है कि अमेरिकी रक्षा विभाग को यह नहीं पता कि वह कहां है और उसकी हालत क्या है। वहीं, ट्रंप से जब पूछा गया कि अगर उस लापता सैनिक को ईरान नुकसान पहुंचाता है तो अमेरिका क्या करेगा, तो उन्होंने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने बस इतना कहा, ‘हमें उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।’ यानी उन्होंने सबसे खराब स्थिति पर कोई स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। इस घटना को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह लंबे समय बाद पहली बार है जब किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को दुश्मन इलाके में मार गिराया गया है। इससे पहले 2003 में इराक युद्ध के दौरान ऐसा हुआ था।

यह भी पढ़ें – Trump: ‘बस कुछ समय और फिर खुल जाएगा होर्मुज’, ईरान से जंग के बीच ट्रंप बोले- तेल पर कब्जा कर कमाएंगे मुनाफा

अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया

यह पहला मौका है जब इस मौजूदा संघर्ष के दौरान ईरान के ऊपर कोई अमेरिकी विमान गिराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है। ईरानी मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें विमान के मलबे के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत भी लगभग ठप पड़ गई है। खबर है कि ईरान ने प्रस्तावित वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिससे शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

संबंधित वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डूसू चुनाव में एक लाख बॉन्ड और अभिभावक की सहमति:आइसा ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जानें मामला – Dusu Elections Aisa Moves High Court Against Parental Consent And 1 Lakh Rs Bond Requirement

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ:यूपी के इस गांव से नाता, भाई कॉलेज में अधिकारी तो बहन हैं जेएनयू में प्रोफेसर – Former Air Marshal Jitendra Mishra First Ceo Of Shri Ram Mandir Trust

अमेरिका-ईरान जंग में खतरनाक मोड़:तेहरान बोला- नई रणनीति से हिला देंगे यूएस की नींव, ट्रंप ने दी चेतावनी – Dangerous Turn In Us Iran Conflict Supreme National Security Council Secretary Mohsen Rezaei Issued Warning

एक्सक्लूसिव:‘हीरो बनने नहीं गई थी’, ‘बिग बॉस 20’ की रेस में रिया अहीर; राहुल गांधी से मुलाकात पर खोले राज – Viral Girl Rhiya Ahir Exclusive Interview On Bigg Boss 20 Rahul Gandhi And Neet Protest

Yash Toxic Box Office Collection Goes Down Day By Day Know Wednesday Collection – Entertainment News: Amar Ujala

काैन हैं निर्मला यादव:श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बनीं सदस्य, मंदिर आंदोलन से जुड़ा रहा परिवार – Nirmala Yadav From Shikohabad Has Been Appointed As Member Of The Ram Mandir Trust

Leave a Comment