FD vs Gold Investment Planning: जिंदगी में कब कौन-सी परेशानी अचानक सामने आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. नौकरी छूट जाना, अचानक मेडिकल इमरजेंसी आ जाना या कभी किसी बड़े खर्च का सामना करना पड़ जाए, तो ऐसे समय में आपके लिए इमरजेंसी फंड ही सबसे बड़ा सहारा बनता है. यही वजह है कि एक्सपर्ट हर व्यक्ति को एक मजबूत इमरजेंसी फंड तैयार करने की सलाह डेटा है. ऐसे में ज्यादातर लोगों कि मन में यह सवाल आता है कि इस पैसे को कहां रखा जाए, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में या सोने में? आइए जानते हैं….
कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड?
- कम से कम 6 महीने के जरूरी खर्चों के बराबर रकम बचाकर रखें.
- इसमें किराया, राशन, बिजली-पानी के बिल, EMI और अन्य जरूरी खर्च शामिल हैं.
- अगर आपकी नौकरी है या परिवार में आप अकेले कमाने वाले हैं, तो ऐसे में 9 से 12 महीने के खर्च के बराबर फंड रखना काफी बेहतर होगा.
OFS से सरकार का बड़ा धमाका, 31,552 करोड़ जुटाकर बनाया नया रिकॉर्ड
FD में पैसा लगाएं या सोने में?
- फिक्स्ड डिपॉजिट (FD): FD को पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है. हालांकि इसे आप अपने जरूरत के हिसाब से किसी इमरजेंसी में आसानी से तोड़ सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप ऑटो-स्वीप FD या छोटी-छोटी FD बनाएं, ताकि जरूरत पर न सिर्फ रकम हासिल हो सके, बल्कि बाकी रकम पर ब्याज भी मिलता रहे.
- सोना (Gold): लंबे समय के निवेश के लिए सोना काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है, लेकिन इमरजेंसी के लिए नहीं. आमतौर पर बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण सोने की कीमतें लगातार कम-ज्यादा होती रहती हैं, जिससे जरूरत के समय कम कीमत मिलने का जोखिम रहता है. फिजिकल गोल्ड बेचने में काफी समय भी लग सकता है. सोने को तुरंत नकदी में बदलना हमेशा आसान नहीं होता, ऐसे में नकदी की जरूरत पूरी करना मुश्किल हो सकता है.
इमरजेंसी फंड को कैसे करें मैनेज?
- 30-40% रकम बचाकर अपने खाते या ऑटो-स्वीप FD में रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल तुरंत किया जा सके.
- 60-70% राशि लिक्विड म्यूचुअल फंड या शॉर्ट टर्म FD जैसे सुरक्षित ऑप्शनों में रखी जा सकती है.
क्यों जरूरी है सही प्लानिंग?
इमरजेंसी फंड का मकसद सिर्फ ज्यादा रिटर्न कमाना नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में नकदी पैसे देना है. इसलिए जरूरी है आप इमरजेंसी फंड के लिए सोने की बजाय FD, सेविंग अकाउंट या लिक्विड फंड जैसे ऑप्शनों को चुनें. क्योंकि सोना लंबी अवधि के निवेश के लिए फायदेमंद हो सकती हैं, लेकिन इमरजेंसी फंड के लिए नहीं.
इन जगहों पर न लगाएं इमरजेंसी फंड
- शेयर बाजार
- प्रॉपर्टी
- लॉक-इन वाले निवेश उत्पाद
- लंबी अवधि के ऐसे निवेश जिनसे तुरंत पैसा निकालना मुश्किल हो


