लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इन मूलांक वालों की लव स्टोरी बनती है मिसाल, कहीं आपकी जोड़ी भी तो नहीं इस लिस्ट में शामिल?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Numerology: अंकशास्त्र एक ऐसा प्राचीन विज्ञान है, जो हमारे जीवन, स्वभाव और किस्मत को अंकों के जरिये समझने में मदद करता है. मान्यताओं के अनुसार, इस संसार में मौजूद हर एक अंक की अपनी एक अलग ही खास एनर्जी और वाइब्रेशन होती है, जो डायरेक्टली हमारे जीवन को अफेक्ट करने का काम करती है. माना जाता है कि जब दो लोग किसी भी रिश्ते में बंधते हैं, तो उनके अंकों की जो एनर्जी होती है, वह या तो एक-दूसरे से मेल खाती है या फिर उसमें टकराव होना शुरू हो जाता है. अंक ज्योतिष (अंकशास्त्र) के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लोगों की आपसी जोड़ी बहुत ही कमाल की होती है और यह बाकी सभी से परफेक्ट भी मानी जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं मूलांक के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर वे कौन से मूलांक हैं, जिनकी जोड़ी को अंक ज्योतिष या न्यूमेरोलॉजी में सबसे बेस्ट माना गया है.

मूलांक क्या होता है और इसे कैसे निकालें?

अंकशास्त्र में मूलांक सबसे जरूरी होता है. मूलांक का सीधा मतलब है आपकी जन्म तिथि, यानी कि डेट ऑफ बर्थ के अंकों का टोटल. इसे निकालना बेहद ही आसान है. आप किसी भी महीने की जिस तारीख को पैदा हुए हैं, उस तारीख को आपस में जोड़कर एक सिंगल डिजिट (1 से 9 के बीच) का नंबर निकालना होता है. आसान शब्दों में अगर कहें तो, अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 15 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 + 5 यानी कि 6 होता है. ध्यान रखें, मूलांक निकालने के लिए महीने या साल को नहीं जोड़ा जाता.

यह भी पढ़ें: कठिन से कठिन हालातों को मात देने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, शांत स्वभाव के पीछे छिपा है सफलता का गहरा राज

एनर्जी और समझदारी का कॉबिनेशन है मूलांक 1 और 9

अंकशास्त्र की अगर मानें तो मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव और मूलांक 9 के ग्रह स्वामी मंगल देव हैं. मूलांक 1 वाले लोग स्वभाव से लीडर होते हैं और हमेशा आगे रहना पसंद करते हैं. वहीं, मूलांक 9 वाले लोग बेहद एनर्जेटिक, साहसी और मददगार होते हैं. जब ये दोनों मूलांक एक साथ आते हैं, तो इनकी जोड़ी बहुत मजबूत बनती है. मूलांक 1 का डिसिप्लिन और मूलांक 9 का जोश मिलकर जीवन में सफलता और खुशियां लाते हैं. ये दोनों एक-दूसरे के इमोशंस का सम्मान करते हैं और कभी भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते.

इमोशंस और गहराई का संगम है मूलांक 2 और 7

मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से है और मूलांक 7 का संबंध केतु से है. मूलांक 2 वाले लोग बहुत इमोशनल, शांत और केयरिंग स्वभाव के होते हैं. दूसरी तरफ, मूलांक 7 वाले लोग स्पिरिचुअल, गहरी सोच रखने वाले और शांत स्वभाव के होते हैं. इन दोनों की जोड़ी को अंकशास्त्र में बहुत ही स्पिरिचुअल और मेंटली स्ट्रॉन्ग माना गया है. ये दोनों बिना कुछ कहे भी एक-दूसरे के दिल की बात समझ लेते हैं. इनका रिश्ता केवल बाहरी अट्रैक्शन पर नहीं, बल्कि गहरे भरोसे और समझदारी पर टिका हुआ होता है.

यह भी पढ़ें: 35 की उम्र के बाद अचानक बदलती है इन लोगों की किस्मत, अंक ज्योतिष में छिपा इनकी सफलता का राज

खुशमिजाज और कम्युनिकेशन का परफेक्ट बैलेंस मूलांक 3 और 5

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 के ग्रह स्वामी गुरु यानी कि बृहस्पति हैं, जबकि मूलांक 5 के ग्रह स्वामी बुध देव को माना गया है. मूलांक 3 वाले लोग ज्ञान से भरपूर, क्रिएटिव और खुशमिजाज होते हैं. वहीं, मूलांक 5 वाले लोग बहुत बातूनी, सोशल और घूमना-फिरना पसंद करने वाले होते हैं. इन दोनों के बीच की बातचीत और तालमेल बहुत ही शानदार होता है. ये दोनों मिलकर एक ऐसा रिश्ता बनाते हैं जिसमें कभी बोरियत नहीं होती. ये हर मुश्किल समय में एक-दूसरे का मनोरंजन करते हैं और जीवन को खुलकर जीते हैं.

प्यार और स्टेबिलिटी की मिसाल हैं मूलांक 6 और 8

मूलांक 6 के ग्रह स्वामी शुक्र देव हैं, जिन्हें प्यार और लग्जरी का फैक्टर माना गया है. वहीं, मूलांक 8 के ग्रह स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें मेहनत और स्टेबिलिटी का प्रतीक माना गया है. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 वाले लोग बहुत रोमांटिक और परिवार को साथ लेकर चलने वाले होते हैं, जबकि मूलांक 8 वाले लोग अपने करियर और जिम्मेदारियों को लेकर बहुत सीरियस रहते हैं. जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो मूलांक 6 रिश्ते में प्यार और खुशियां भरता है, और मूलांक 8 रिश्ते को सिक्योरिटी और मजबूती देता है. इस जोड़ी को समाज में एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता है.

यह भी पढ़ें: बुद्धिमान, स्वाभिमानी और राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक में जन्में लोग, कभी किसी का नहीं लेते एहसान

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment