घर में Netflix चलाते ही बच्चों की अपनी फरमाइश शुरू हो जाती है "मेरा कार्टून लगाओ" "वो वाला शो खोलो." लेकिन अगर पूरा परिवार एक ही प्रोफाइल से Netflix देखता है, तो बच्चों के पसंदीदा शो ढूंढना थोड़ा झंझट वाला काम बन सकता है. ऊपर से बड़ों की फिल्मों और सीरीज के बीच बच्चों का कंटेंट भी मिल जाता है.
अगर आपके घर में भी Netflix को लेकर रोज ऐसी छोटी-छोटी परेशानी होती है, तो बच्चों के लिए अलग Kids Profile बनाना काम का तरीका हो सकता है. इसमें बच्चों के लिए चुना गया कंटेंट एक अलग जगह मिल जाता है, जिससे उनके लिए Netflix चलाना भी आसान रहता है और माता-पिता को भी प्रोफाइल मैनेज करने में सुविधा होती है. आइए, आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि Netflix पर Kids Profile कैसे बनाएं और इसमें बच्चों के लिए कंटेंट को कैसे आसान तरीके से सेट कर सकते हैं. Netflix के मुताबिक, Kids Profile में बच्चों के लिए टीवी शो, फिल्में और गेम्स उपलब्ध होते हैं.
Kids Profile बनाने से क्या होगा

बच्चों के लिए अलग प्रोफाइल बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उनका देखने वाला कंटेंट अलग हो जाता है. उन्हें हर बार बड़ों की प्रोफाइल में जाकर शो या फिल्म खोजने की जरूरत नहीं पड़ती. Netflix के मुताबिक Kids Profile को आसानी से पहचाना भी जा सकता है, क्योंकि प्रोफाइल आइकॉन पर Kids का लोगो दिखाई देता है. इस प्रोफाइल का लुक भी काफी सरल रखा जाता है.
मोबाइल में ऐसे बनाएं Netflix Kids Profile
बच्चों के लिए प्रोफाइल बनाना काफी आसान है. इसके लिए आप अपने फोन, टीवी या कंप्यूटर में Netflix खोलकर ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
- सबसे पहले Netflix ऐप खोलें.
- नीचे दाईं ओर My Netflix पर टैप करें.
- अपनी प्रोफाइल पर टैप करें.
- अब Manage Profiles का विकल्प चुनें.
- इसके बाद Add Profile पर टैप करें.
- बच्चे के नाम से नई प्रोफाइल बनाएं.
- प्रोफाइल बनाते समय Kids Profile या आपके डिवाइस पर दिख रहा बच्चों वाला विकल्प चुनें.
- अब Continue पर टैप करें.
इसके बाद बच्चों की अलग प्रोफाइल आपके Netflix अकाउंट में दिखाई देने लगेगी. Netflix के ऑफिशियल Help Center में Android फोन और टैबलेट के साथ iPhone और iPad के लिए भी यही प्रोफाइल सेटअप प्रक्रिया बताई गई है.
टीवी पर Kids Profile कैसे बनाएं
अगर बच्चे टीवी पर Netflix देखते हैं, तो प्रोफाइल सेलेक्शन स्क्रीन पर जाएं. यहां Add Profile+ का विकल्प चुनें. इसके बाद प्रोफाइल का नाम डालें और बच्चों के लिए दिया गया Kids विकल्प चुनकर आगे बढ़ें.
बच्चों के कंटेंट को ऐसे रखें मैनेज
सिर्फ Kids Profile बनाना ही जरूरी नहीं है. माता-पिता चाहें तो Netflix की पैरेंटल कंट्रोल सेटिंग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें प्रोफाइल की मेच्योरिटी रेटिंग तय करने और कुछ खास टाइटल को ब्लॉक करने जैसे ऑप्शन मिलते हैं.
इससे घर में बच्चों के लिए Netflix का इस्तेमाल थोड़ा ज्यादा व्यवस्थित रखा जा सकता है. बच्चा अपनी प्रोफाइल खोलकर उम्र के हिसाब से उपलब्ध कंटेंट देख सकता है और माता-पिता भी अपनी जरूरत के मुताबिक सेटिंग्स मैनेज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चा अपना कोई भी काम खुद नहीं करता? उसे आत्मनिर्भर बनाने के लिए पैरेंट्स आज से ही करें ये काम
The post आपकी गैरमौजूदगी में Netflix पर क्या देख रहे हैं बच्चे ? ऐसे रखें नजर appeared first on Prabhat Khabar.
