लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आतंक का मिशन भूल नया लुक बनाने में जुटा लश्कर आतंकी:श्रीनगर में करवाया हेयर ट्रांसप्लांट, Nia जांच में खुलासा – Infiltrating Jammu And Kashmir To Execute Terror Attacks For The Banned Lashkar-e-taiba

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देने और स्लीपर सेल तैयार करने के मकसद से भारत में घुसपैठ करने वाला लश्कर-ए-ताइबा का एक पाकिस्तानी आतंकी श्रीनगर में हेयर ट्रांसप्लांट करवाने में जुट गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद उस्मान जट्ट उर्फ ‘चाइनीज’ पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है और लश्कर-ए-ताइबा का प्रशिक्षित आतंकी है। उसने पूछताछ में बताया कि उसे भारत में आतंकी हमले करने और स्लीपर नेटवर्क खड़ा करने के निर्देश दिए गए थे।

जांच में सामने आया कि कश्मीर में आने के बाद उसने यहां की सामान्य जिंदगी को उन बातों से बिल्कुल अलग पाया, जो उसे आतंकी प्रशिक्षण शिविरों में बताई गई थीं। इसी दौरान वह श्रीनगर में एक दुकानदार के संपर्क में आया जिसने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया हुआ था। इससे प्रभावित होकर जट्ट ने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाने का फैसला किया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी कई बार क्लिनिक में रातभर भी रुका और इलाज पूरा होने के बाद जम्मू होते हुए पंजाब के मलेरकोटला पहुंच गया। वहां उसने अंग्रेजी सीखने और तुर्की टीवी शो देखने में समय बिताया।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, जट्ट फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाकर भारत से भागने की योजना बना रहा था। पूछताछ के दौरान उसके खुलासों के आधार पर श्रीनगर और उत्तर कश्मीर में सक्रिय लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के नेटवर्क का भी पर्दाफाश हुआ है। श्रीनगर पुलिस ने पिछले महीने मोहम्मद उस्मान जट्ट को अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एनआईए को सौंप दी गई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, खून से सने लोग और चीखती महिलाएं; हादसे की तस्वीरें – Balcony Collapses Near Banke Bihari Temple In Vrindavan Nine Devotees Injured

कौन थीं कुमुद राणे? जिनके निधन पर काफी इमोशनल हुए सलमान खान; मानी जाती थीं एक्टर की करीबी दोस्त – Who Was Kumud Rane Salman Khan Was Deeply Emotional Upon Her Death

Pakistan-afghanistan Conflict:पाकिस्तान के हवाई हमलों से अफगानिस्तान में 13 लोगों की मौत, 11 बच्चे भी शामिल – Pakistani Airstrikes In Afghanistan Kill At Least 13 People, Official Says

जम्मू-कश्मीर:उरी के कमलकोट में Loc के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान – Jammu Kashmir Two Soldiers Martyred In Accidental Blast Near Loc In Uri

Up:’बेटे को क्यों मारा, तलाक ले लेती’, इसलिए मां ने किया सात माह के मासूम का कत्ल; फिर करना चाहती थी ये काम – Mother Killed Her 7-month-old Infant To Gain Sympathy From Her Husband And His Family In Meerut

चोट से लौटते ही मेसी ने दिखाया जादू: दो मिनट में बदला मैच का रंग, क्यों कहा जा रहा अब तक का बेस्ट पेनल्टी किक? – Lionel Messi Returns With A Goal As Argentina Crush Iceland 3-0 In Final Fifa World Cup Warm-up

Leave a Comment