आईपीएल 2026 में आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच है. यह इस सीजन का 55वां मुकाबला है. यह मैच पंजाब के होम ग्राउंड में खेला जाएगा, लेकिन अब पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड न्यू चंडीगढ़ नहीं बल्कि धर्मशाला है. पंजाब और दिल्ली का यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर इस सीजन का यह पहला मैच है.
पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. अब तक श्रेयस अय्यर की टीम ने 10 मैच खेले हैं. इसमें 6 जीत मिली हैं. हालांकि, उनके प्वाइंट्स 13 हैं, क्योंकि उनका एक मैच बारिश में धुल गया था. वहीं दिल्ली कैपिटल्स सातवें नंबर पर है. दिल्ली 11 मैचों में सिर्फ चार मुकाबले जीती है. आज दिल्ली हारी तो आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.
पिच रिपोर्ट

आज का दिन ठंडा रहेगा और दोपहर में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मैच के समय मौसम में सुधार होने की उम्मीद है, हालांकि हल्की बारिश की भी संभावना है. आईपीएल 2023 से इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 209 रन है. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है, लेकिन बारिश और मौसम को देखते हुए तेज गेंदबाज कहर ढा सकते हैं. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है.
मैच प्रिडिक्शन
हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है, लेकिन दिल्ली भी जीत दर्ज कर सकती है. ऐसे में टॉस पर काफी कुछ निर्भर रहने की उम्मीद है. पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़/विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, अजय मंडल/आकिब नबी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

