लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आज दिल्ली के खिलाफ हारी चेन्नई तो प्लेऑफ की रेस से बाहर? जानें CSK का पूरा समीकरण

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 Chennai Super Kings Playoff Equation: आईपीएल 2026 में आज (05 मई) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. वैसे तो प्लेऑफ के लिए लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा. लेकिन यहां सीएसके के समीकरण को लेकर बात करेंगे. अगर आज चेन्नई को दिल्ली के खिलाफ हार मिलती है, तो क्या टीम यलो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी? आइए जानते हैं सुपर किंग्स का पूरा समीकरण क्या कहता है. 

आज अगर दिल्ली के खिलाफ हारी चेन्नई तो…

बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई ने सीजन में 9 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों में टीम को 4 में जीत मिली है. बाकी के 5 मैचों में हार का सामना किया है. इस प्रदर्शन के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है. 

टीम के पास 8 प्वाइंट्स हैं. अब यहां से चेन्नई को 5 लीग मैच और (दिल्ली कैपिटल्स का मिलाकर) खेलने हैं. अगर आज दिल्ली के खिलाफ चेन्नई हार जाती है, तो टीम के पास 10 मैचों में 4 जीत के साथ 8 प्वाइंट्स होंगे. 

इसके बाद टीम को 4 मैच और खेलने होंगे. बाकी के चारों मैचों में जीत हासिल कर चेन्नई फिर भी 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती हैं. 16 प्वाइंट्स के साथ टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. इस तरह हार के बाद भी टीम के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने की पूरी उम्मीद रहेगी. हालांकि कई बार 16 प्वाइंट्स के साथ भी टीम के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में चेन्नई को नेट रनरेट भी बेहतर रखना होगा. 

जीत के साथ प्लेऑफ की सीट पक्की

वहीं अगर आज दिल्ली के खिलाफ मैच में चेन्नई जीत हासिल करती है और बाकी के चार लीग मैच भी जीत जाती है. इस स्थिति में टीम के पास कुल 18 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इतने प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ की सीट कंफर्म हो जाएगी. 

पिछले मैच में मुंबई को हराया 

गौरतलब है कि पिछले मैच में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से शिकस्त दी थी. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 159/7 रन बनाए थे. फिर चेज करते हुए सीएसके ने 18.1 ओवर में जीत हासिल कर ली थी. यलो टीम आज दिल्ली के खिलाफ भी इस इस मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी. 

 

यह भी पढ़ें: आज दिल्ली और चेन्नई के बीच मुकाबला; पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और मैच प्रिडिक्शन तक जानें सबकुछ

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment