लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अयोध्या:सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मुख्यमंत्री हैलीपेड के पास लगी भीषण आग, मचा हड़कंप – Ayodhya: Major Security Lapse For Cm Yogi Adityanath, Fire Breaks Out Near Helipad; Major Questions Raised Abo

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड के समीप आग लगने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को दोपहर लगभग 2 बजकर 40 मिनट पर अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर चौधरी चरण सिंह घाट के निकट बने हेलीपैड पर सुरक्षित उतर चुका था और वह सरयू अतिथि गृह के लिए रवाना हो चुके थे। इसी दौरान हेलीपैड के आसपास स्थित सूखी झाड़ियों में अचानक आग फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर लैंडिंग से पूर्व किए जाने वाले धुआं संकेत (स्मोक सिग्नल) के बाद तेज हवा के कारण चिंगारियां आसपास की सूखी घास और झाड़ियों तक पहुंच गईं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग हेलीपैड से सटे क्षेत्र में लगभग 15 मीटर तक फैल गई। इस दौरान चर्चा है कि एक पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया गया इसके बाद अग्निशमन विभाग ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

जेट्टी क्रूज लाइन के गार्ड अमित तिवारी ने भी अग्निशमन कर्मियों का सहयोग करते हुए पानी की पाइप और मोटर उपलब्ध कराई, जिससे आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने में मदद मिली। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने संयुक्त प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर थी आग को फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के समीप आग लगने की घटना को लेकर सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जान्हवी कपूर:‘सोच ही नहीं परवरिश भी बदलनी होगी’, एआई वीडियो मामले पर बोलीं अभिनेत्री; जानें किसे कहा धन्यवाद – Janhvi Kapoor Breaks Silence On Morphed Chuttamalle Video Thanks Jr Ntr For Taking Stand Against Misuse Of Ai

कोलकाता:एसआरएफटीआई के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने की गेट तोड़ने की कोशिश, पुलिस तैनात; क्या है विवाद? – Kolkata Chaos Outside Srfti Protesters Try To Break Gate Heavy Police Deployment What Dispute

मुंबई एयरपोर्ट:अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती पर होगी मंत्रालय और एयरलाइंस की चर्चा, आईएटीए ने जताई आपत्ति – Mumbai-airport-shifting-international-flights-navi-mumbai-airport-meeting-october-6-civil-aviation-ministry

प्रेमी ने की प्रेमवती की हत्या:बेटी के सामने ली मां की जान, हत्यारा बोला- बहुत हंस-हंसकर बात करती थी फोन पर – Husband Arrested In Sahibabad For Strangling His Wife To Death

जान्हवी कपूर:अश्लील वीडियो विवाद के बीच अभिनेत्री ने साझा की पहली पोस्ट, पेरिस के फैशन इवेंट में लिया हिस्सा – Janhvi Kapoor Attends The Business Of Fashion Event In Paris Amid Morphed Chuttamalle Video Controversy

भिंड:एटीएम में एल्युमीनियम प्लेट लगाकर ग्राहकों के पैसे हड़पने वाला अंतरराज्यीय गैंग बेनकाब, तीन गिरफ्तार – Interstate Gang Busted; 3 Accused Arrested

Leave a Comment