लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका:तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, पति की दुर्लभ बीमारी का दिया हवाला – Us Tulsi Gabbard Tulsi Gabbard Resigns From Donald Trump Cabinet

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तुलसी गबार्ड राष्ट्रीय खुफिया (गुप्तचर) निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है, ताकि वह अपने पति की देखभाल कर सकें, जिनका ‘हड्डी के एक बेहद दुर्लभ कैंसर’ के लिए इलाज चल रहा है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

रिपोर्ट के मुताबिक, गबार्ड ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इसकी जानकारी दी। उनका अंतिम कार्य दिवस 30 जून 2026 होने की उम्मीद है। अपने इस्तीफे में गबार्ड ने इस पद पर नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए आभार जताया।

इस्तीफे में तुलसी गबार्ड ने क्या लिखा?

इस्तीफे में उन्होंने लिखा, दुर्भाग्य से मुझे अपना इस्तीफा देना पड़ रहा है, जो 30 जून 2026 से प्रभावी होगा। मेरे पति अब्राहम को हाल ही में हड्डी के एक अत्यंत दुर्लभ प्रकार के कैंसर का पता चला है। गबार्ड ने कहा कि उनके पति आने वाले हफ्तों और महीनों में बड़ी चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा, इस समय मुझे सार्वजनिक सेवा से दूर होकर उनके साथ रहना होगा और इस संघर्ष में उन्हें पूरा समर्थन देना होगा। 

गबार्ड ने आगे कहा, 11 साल के वैवाहिक विवाह जीवन में अब्राहम मेरा सहारा रहे हैं, चाहे पूर्वी अफ्रीका में जॉइंट स्पेशल ऑपरेशंस मिशन पर मेरी तैनाती हो, कई राजनीतिक अभियान हों या फिर इस पद पर मेरी सेवा हो। 

ये भी पढ़ें: अमेरिका: रूबियो की दुनिया से अपील- होर्मुज में शुल्क लगाने की व्यवस्था को स्वीकार न करें; नाटो पर भी भड़के

अब्राहम को अकेले नहीं छोड़ सकती: गबार्ड

उन्होंने कहा, मेरी ताकत और प्यार ने हर चुनौती में मेरा साथ दिया है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पति को अकेले इस संघर्ष का सामना करने के लिए नहीं छोड़ सकतीं। उन्होंने इस पद को बेहद जिम्मेदारी वाला और समय लेने वाला बताया। गबार्ड ने कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय ने अहम प्रगति की है। उन्होंने अभूतपूर्व पारदर्शिता बढ़ाई है और खुफिया समुदाय में ईमानदारी बहाल करने की कोशिश की है। लेकिन अभी भी बहुत काम बाकी है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Srh Vs Rcb:जीतकर भी हारी हैदराबाद, शीर्ष पर रहते हुए क्वालिफायर-1 में पहुंची आरसीबी; गुजरात से होगी टक्कर – Rcb Vs Srh Result Royal Challengers Bengaluru Vs Sunrisers Hyderabad Key Highlights Analysis Points Table

Aaj Ka Shabd Ushna Nagarjun Ki Kavita Tan Gai Reedh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:उष्ण और नागार्जुन की कविता

गुरुग्राम में बिजली संकट:ट्रांसफार्मर जलने से रैपिड मेट्रो सेवा रही बाधित, 35 मिनट बाद हुई बहाल – Rapid Metro Service Disrupted Due To Burning Of Main Transformer Of Power House In Gurugram

Cockroach Janta Party:सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक; Cjp का बैकअप अकाउंट मेटा ने हटाया – Cockroach Janta Party Founder Abhijeet Dipke’s Instagram Account Hacked; Cjp’s Backup Account Also Removed

Indian Army:भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के वायरल वीडियो पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- छवि खराब करने की कोशिश – ‘attempt To Malign Force’s Image’: Army On Press Conference Video With ‘men In Uniform’

कल का मौसम:अगले छह दिन खूब जलेगा दिल्ली-ncr, दिन ही नहीं रात को भी बह रहा पसीना; मौसम विभाग का अलर्ट जारी – Heatwave Continues To Wreak Havoc In Delhi-ncr Six-day Heatwave Alert Issued

Leave a Comment