लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cockroach Janta Party:सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके का इंस्टाग्राम हैक; Cjp का बैकअप अकाउंट मेटा ने हटाया – Cockroach Janta Party Founder Abhijeet Dipke’s Instagram Account Hacked; Cjp’s Backup Account Also Removed

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अचानक कंट्रोल खत्म हो गया और लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि अकाउंट हैक होने की वजह से पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढ़ें- CJP: X पर ब्लॉक होने के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने बनाया नया हैंडल, पोस्ट कर विरोधियों पर कसा तंज

एक्स पर अभिजीत दिपके ने मेटा को किया टैग

अभिजीत दिपके ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने अकाउंट का स्क्रीनशॉट पोस्ट कर मेटा को टैग कर लिखा, ‘मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस खत्म हो गया है, मैं इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन नहीं हो पा रहा है’।

CJP के बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिजीत का दावा

वहीं, एक अन्य पोस्ट में, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी मेटा की ओर से हटा दिया गया है। दिपके के मुताबिक, यह बैकअप अकाउंट पार्टी के अपडेट और संदेश साझा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। पार्टी के आधिकारिक अकाउंट के 21 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें- कोंकणा सेन शर्मा ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को किया अनफॉलो, अभी भी फॉलोअर्स में शामिल हैं ये बड़े सितारे

अभिजीत दिपके के सवालों पर मेटा के जवाब का इंतजार

हालांकि, मेटा ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बैकअप अकाउंट किसी नियम उल्लंघन की वजह से हटाया गया या फिर किसी अन्य तकनीकी कारण से। कॉकरोच जनता पार्टी हाल के समय में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है। पार्टी खुद को युवाओं और जेन-जी की आवाज बताती है और इंटरनेट संस्कृति, मीम्स और डिजिटल कैंपेन के जरिए अपनी पहचान बना रही है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणा:लॉरेंस बिश्नोई गैंग से करनाल विधायक को धमकी, कहा- तुझे और तेरे बेटे को गोलियों से कर देंगे छलनी – Haryana: Karnal Mla Receives Threat From Lawrence Bishnoi Gang

अभ्यर्थियों की बात मान गई सरकार :bpsc Tre-4 में एकल परीक्षा का एलान; सीएम सम्राट चौधरी ने क्या बताया? – Student Protest Candidates Regarding Single-stage Exam For Bpsc Tre Bssc Si Recruitment Dilip Kumar.

रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत:लाचार मां विदेश से नहीं आ सकी पंजाब, वीडियो पर देखा बच्चों का अंतिम संस्कार – Brother And Sister Die Of Snakebite In Punjab

यूपी:इस जिले में बनी देश की पहली ‘शेर’ राइफल, वजन कम, दोगुनी रेंज, ज्यादा घातक; 1 मिनट में करती इतनी फायरिंग – Up Country First Rifle Manufactured District Lighter Double Range And More Lethal Cap

‘भाई… अगले जन्म में तुम मेरी बड़ी बहन बनना’; सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर कीं रक्षाबंधन की यादें – Late Actor Sushant Singh Rajput Sister Shweta Cherishes Raksha Bandhan Festival Memories

राहुल गांधी जाएंगे कर्नाटक:नागेंद्र के इस्तीफे पर पार्टी लेगी फैसला; सीएम शिवकुमार भाजपा पर क्यों हुए हमलावर? – Nepal Floods: Death Toll Reaches 359, Over 1,000 Missing, Including 178 Indians From 32 Countries

Leave a Comment