लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमर उजाला संवाद 2026:आज लखनऊ में जुटेंगे अध्यात्म-सियासत-सिनेमा और खेल जगत के दिग्गज, सीएम योगी मुख्य अतिथि – Amar Ujala Samvad 2026 To Begin Today In Lucknow, Cm Yogi Will Be The Chief Guest.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमर उजाला समूह के दो दिवसीय वार्षिक आयोजन अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश-2026 के लिए राजधानी लखनऊ में मंच सज गया है। आज और कल शहीद पथ स्थित होटल द सेंट्रम में होने वाले संवाद में अध्यात्म, सियासत, सिनेमा, कारोबार और खेल जगत समेत कई क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। सोमवार को पहले दिन की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा से होगी।

पहले सत्र का आगाज सुबह नौ बजे विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश : कल, आज और कल विषय पर श्रोताओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके बाद फिल्म जगह की हस्तियों से रूबरू होकर उन्हें सुनने का अवसर भी मिलेगा। खेल और व्यापार जगत की हस्तियां अपने अनुभव मंच से साझा करेंगी।

पहला सत्र

कृषि तकनीक : नई उड़ान, नए आयाम विषय पर गोजरेज एग्रोवेट के चेयरपर्सन बुर्जिस गोदरोज को सुनने का मौका मिलेगा। इसके बाद अनुशासन, आकांक्षाएं और संकल्प के तहत आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती और डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी भगवती सरस्वती के ओजस्वी विचारों का रसपान श्रोता करेंगे। रणनीतिक शक्ति से आर्थिक समृद्धि पैनल डिस्कशन में मौजूद रहेंगे भारतीय सेना के मेजर जनरल अश्विनी कुमार, भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त विंग कमांडर डॉ. मनोज कुमार और भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त कमोडोर निशांत कुमार। सेहत और सार्थक जीवन पर स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देंगे मशहूर आयुर्वेदाचार्य मनीष। छोटी उम्र, बड़े इरादे कार्यक्रम में जोजा कनेक्ट के फाउंडर अथ्विक अमित कुमार सुनाएंगे अपनी सफलता की कहानी। पहले सत्र की अंतिम प्रस्तुति में ठहाके, तजुर्बे और तरक्की विषय पर मशहूर पूर्व क्रिकेटर, कमेंटेटर और राजनीतिज्ञ नवजोत सिंह सिद्धू के साथ होगी खास बातचीत।

दूसरा सत्र

दोपहर दो बजे जूनून, जज्बा और जीत में प्रसिद्ध भारतीय रेसलर और अभिनेता संग्राम सिंह से बातचीत होगी। इसके बाद विशेष पैनल डिस्कशन में नई सोच की नायिकाएं विषय पर अपनी बात रखने के लिए मौजूद रहेंगी मशहूर अभिनेत्रियां रिचा चड्ढा और श्वेता त्रिपाठी। इसके बाद ट्रिलियन डॉलर उत्तर प्रदेश : संकल्प से समृद्धि में प्रदेश के एमएसएमई व खादी विभाग मंत्री राकेश सचान के साथ वार्ता में मौजूद रहेंगे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और स्टांप एवं कोर्ट फीस व पंजीकरण मंत्री रवींद्र जायसवाल। इस सत्र का समापन होगा सपनों से स्टारडम तक विषय पर बातचीत के साथ जिसमें हमारे मेहमान होंगे मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा।

कल अखिलेश, अनुप्रिया और अभिनेता वरुण धवन साझा करेंगे विचार

अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन मंगलवार को भी दो सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मशहूर अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, शायर आलोक श्रीवास्तव समेत अलग-अलग क्षेत्रों की नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सपा सांसद रामजी लाल सुमन बोले:आरएसएस और भाजपा मानवता के दुश्मन; मनु स्मृति और आरक्षण को लेकर कही ये बात – Sp Mp Ramji Lal Suman Targeted The Rss And The Bjp

जीएसटी 2.0 सुधारों ने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग की तस्वीर कैसे बदल दी?:वाहन बाजार में आई दशक की सबसे बड़ी तेजी – How Gst 2.0 Triggered India’s Biggest Car Buying Boom: Maruti, Hyundai, And Mahindra Record Surge

राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला:अनुकंपा नियुक्ति के बाद की दूसरी शादी, अब वेतन से सास को देना होगा चौथाई हिस्सा – Rajasthan Hc: 25% Of Daughter-in-law’s Salary To Go To Mother-in-law, Service Benefits To Be Shared Equally

जमुई नाबालिग प्रकरण:आरोपी हरेराम यादव को वकील ने जड़ा थप्पड़, पेशी के लिए आया था; पैरवी से भी किया गया इनकार – Bihar News: Minor Girl Misbehavior Case Accused Slapped By Lawyer In Court In Jamui News

महाराष्ट्र:लातूर-धाराशिव में सूखे जैसे हालात, कम बारिश से फसल बर्बाद; फडणवीस ने दिया किसानों को मदद का भरोसा – Latur-dharashiv-drought-like-situation-50-percent-rain-devendra-fadnavis-assures-farmers-relief-help

अयोध्या:राम मंदिर कर्मियों के लिए गाइडलाइन तैयार कर रहे सीईओ, फीडबैक लेकर तय होंगे कामकाज के मानक – Ceo Drafting Guidelines For Ram Mandir Staff; Operational Standards To Be Finalized After Seeking Feedback.

Leave a Comment