लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Whatsapp Account Recovery:अचानक रिव्यू में चला गया है आपका व्हाट्सएप अकाउंट? जानें रिस्टोर करने के आसान तरीके – Whatsapp Account Locked Or Under Review? Here How Get Back

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

WhatsApp Account Locked: कल यानी सोमवार देर शाम भारत समेत दुनिया भर में बड़ी संख्या में व्हाट्सएप यूजर्स के अकाउंट अचानक अंडर रिव्यू में चले गए। वो भी बिना किसी चेतावनी की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी शिकायतें साझा कीं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा ने मामले को स्वीकार करते हुए कहा कि अकाउंट्स को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


क्या है पूरा मामला?


  • सोमवार रात करीब 8 बजे के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत करनी शुरू कर दी। व्हाट्सएप खोलने पर कई लोगों को एक नोटिस दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि उनका अकाउंट समीक्षा के अधीन है।

  • नोटिस में कहा गया कि आपके अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपने हमारी सेवा की शर्तों का पालन किया है। आमतौर पर 24 घंटे के भीतर आपको परिणाम की जानकारी दे दी जाएगी।

  • इसके बाद प्रभावित यूजर्स व्हाट्सएप के कई फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर सके।

कंपनी ने क्या कहा?


  • कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मेटा ने प्रवक्ता ने इस पर कहा कि हम हमेशा उन लोगों से आगे रहने की कोशिश करते हैं, जो हमारी सेवाओं का गलत इस्तेमाल करते हैं।

  • इसी वजह से हम अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हैं, ताकि दूसरे यूजर्स सुरक्षित रह सकें। कभी-कभी इस प्रक्रिया में हमसे गलती भी हो जाती है। अगर ऐसा होता है, तो हम प्रभावित अकाउंट्स को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश करते हैं।

अगर आपका अकाउंट रिव्यू में चला जाएं तो क्या करें?


अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट भी अंडर रिव्यू में चला जाए, तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। सबसे पहले 24 घंटे तक इंतजार करें, क्योंकि कंपनी आमतौर पर इसी अवधि में जांच पूरी कर लेती है।

अगर इसके बाद भी अकाउंट बहाल नहीं होता है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलाे करें…


  • सबसे पहले अपना व्हाट्सएप खाेलें और सेटिंग्स में जाएं।

  • हेल्प एंड फीडबैक सेक्शन पर क्लिक करें।

  • Contact Us विकल्प चुनें।

  • अपनी समस्या विस्तार से लिखें।

  • स्क्रीनशॉट अटैच करके रिक्वेस्ट भेज दें।

यदि एप बिल्कुल भी न खुल रहा हो तो यह करें।


  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर जाएं और www.whatsapp.com खोलें।

  • सपोर्ट या कांटेक्ट अस (Contact Us) वाले विकल्प को चुनें।

  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें और मैसेज बॉक्स में अपनी समस्या लिखकर सबमिट कर दें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

संसद में विपक्ष का प्रदर्शन:चढ़ावा चोरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का उठाया मुद्दा, अमित शाह से मांगा जवाब – Opposition-protest-in-parliament-over-ayodhya-ram-temple-donation-row-student-protests

Mangarh Dham Won’t Get National Monument Status Centre Cites Key Reason Sparks Political Row – Banswara News

Uppsc Vcancy 2026:यूपीपीएससी ने निकाली कंप्यूटर ऑपरेटर, मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें क्या है योग्यता – Uppsc Recruitment 2026: Applications Open For Computer Operator, Manager And Other Posts

Bankipur Election Result:’जनता के बीच यह बदबू है…’- अनंत सिंह ने बांकीपुर क्यों कही यह बात? – Jdu Mla Anant Singh Statement On Nitish Kumar Removal Impact On Bankipur Election Results Bihar News

Manipur:पेट्रोल-डीजल व एलपीजी टैंकरों से कौन कर रहा जबरन वसूली? सीआरपीएफ ने खोली पोल – Manipur Petrol Diesel Lpg Tanker Extortion Crpf Reveals Truth

Ind Vs Sl:श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में उसकी धरती पर कैसा है भारत का रिकॉर्ड? जानें Wtc में दोनों टीमों का हाल – Ind Vs Sl: India Tour Of Sri Lanka Team India Test Record In Sri Lanka World Test Championship Stands

Leave a Comment