लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Bengal:बागी Tmc सांसदों की सदस्यता रद्द करें स्पीकर, सौगत रॉय ने बजट सत्र से पहले सरकार पर उठाए सवाल – Bengal: Speaker Should Cancel Membership Of Rebel Tmc Mps; Saugata Roy Questions Govt Ahead Of Budget Session

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की राजनीति उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने बागी सांसदों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। इस दौरान सौगत रॉय के साथ चार अन्य सांसद भी इस बैठक में शामिल थे। करीब एक घंटे तक चली इस बातचीत में टीएमसी नेताओं ने बागी सांसदों के कदम को नियम के खिलाफ बताया।

सौगत रॉय ने स्पीकर से कहा कि जो सांसद अपनी मर्जी से पार्टी छोड़ते हैं, उन्हें कानून के हिसाब से लोकसभा से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने दलील दी कि इन बागी सांसदों ने किसी दूसरी पार्टी के साथ विलय (मर्जर) के नियमों का पालन नहीं किया है। इसलिए उनके नए गुट को आधिकारिक मान्यता नहीं मिलनी चाहिए। सौगत रॉय को उम्मीद है कि स्पीकर संविधान के अनुसार फैसला लेंगे। 

पश्चिम बंगाल बजट सत्र से पहले सौगत रॉय ने भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह देखना चाहते हैं कि भाजपा सरकार घाटे के कर्ज और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से कैसे निपटती है। 

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब टीएमसी के 28 में से 20 सांसदों ने बगावत कर दी। इन सांसदों ने नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने और संसद में एनडीए (NDA) का समर्थन करने का फैसला किया है। बागी सांसदों ने स्पीकर से मिलकर सदन में अलग बैठने की जगह भी मांगी। उनका दावा है कि उनके पास पर्याप्त संख्या बल है।

ये भी पढे़ें: Shiv Sena UBT Rift: बागियों को आदित्य ठाकरे ने बताया बिकाऊ, वफादारी पर भी सवाल; कहा- लालच में विचारधारा छोड़ी

टीएमसी नेतृत्व इस कदम से बेहद नाराज है। पार्टी नेता कुणाल घोष ने इसे मतदाताओं के साथ बड़ा धोखा बताया। उन्होंने कहा कि ये सांसद ममता बनर्जी के चेहरे और टीएमसी के चुनाव चिन्ह पर जीतकर आए थे। अब एनडीए का साथ देना उन लोगों के साथ विश्वासघात है जिन्होंने भाजपा के खिलाफ वोट दिया था। वहीं, मदन मित्रा ने तंज कसते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में सांसदों का जाना बताता है कि ‘दाल में कुछ काला है।’

दूसरी तरफ, भाजपा ने इसे टीएमसी का अंदरूनी संकट बताया है। भाजपा का कहना है कि टीएमसी को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपने भीतर झांकना चाहिए। फिलहाल सबकी नजरें लोकसभा स्पीकर के फैसले पर टिकी हैं कि वह इन सांसदों की सदस्यता पर क्या रुख अपनाते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

West Asia Live:तकनीकी वार्ता से पहले ईरान की शर्तें पूरी, चीन बोला- उम्मीद है कि दोनों देश बातचीत जारी रखेंगे – West Asia Live Us Iran Talks Switzerland Israel Lebanon Strait Of Hormuz Donald Trump Benjamin Netanyahu

Bihar News:’निशांत कुमार ही करेंगे जदयू का नेतृत्व’, नीतीश कुमार के करीबी संजय और श्रवण ने बता दी सारी बात – Bihar News: Nishant Kumar To Lead Jdu Nitish Kumar, Sanjay Jha, And Shravan Kumar, Bihar Politics

Who Is Thadoi Yumnam As Miss Universe Manipur 2026 Miss Universe India Will Be Her Next Stop – Entertainment News: Amar Ujala

अल्लू अर्जुन समेत 23 आरोपियों पर कोर्ट सख्त; ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले की सुनवाई टली, कहा- एक साथ पेश होना होगा – Allu Arjun Movie Pushpa 2 Sandhya Theatre Stampede Case Adjourned Hearing To July

Cjp Protest:तीसरे दिन भी डटे प्रदर्शनकारी, किस मांग को लेकर अड़े हैं ‘कॉकरोच’; 20 जून से अब तक क्या कुछ हुआ? – Cockroach Janata Party Protest At Jantar Mantar Continues For Third Day Abhijit Dipke Demands Full Details

अमर उजाला संवाद 2026:मंच पर गूंजेंगे विकास, आस्था, शिक्षा और तकनीक के मुद्दे, जुटेंगी देश की नामी हस्तियां – Amar Ujala Samvad Uttarakhand 2026 top Experts To Discuss Development Education Ai And Religious Tourism

Leave a Comment