लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Live:गालिबाफ बोले- भ्रम फैलाना बंद करें, होर्मुज बंद हो सकता है; ट्रंप के दावों पर ईरान का पलटवार – West Asia Live Updates Us Iran Ceasefire Strait Of Hormuz Donald Trump Israel Lebanon News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

11:45 AM, 18-Apr-2026

होर्मुज खुलने से जिनपिंग काफी खुश- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग काफी खुश हैं। ट्रंप के अनुसार, इस फैसले से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में स्थिरता आएगी, जिसका सीधा फायदा चीन जैसे बड़े तेल आयातक देशों को मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:41 AM, 18-Apr-2026

ईरानी दूतावास बोला- ट्रंप को थोड़ा शांत रहना चाहिए

ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा तंज कसा है। जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा कि ट्रंप को थोड़ा शांत रहना चाहिए, फोन बंद करके आराम करना चाहिए और कुछ दिनों तक इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत से भी दूरी बनानी चाहिए। दूतावास ने यह भी साफ कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े सभी फैसले ईरान स्वयं करेगा।

 

08:12 AM, 18-Apr-2026

ट्रंप के हालिया बयानों को पूरी तरह गलत- गालिबाफ

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि क्षेत्रीय हालात को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों को पूरी तरह गलत बताया।

गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका के दावों में कोई सच्चाई नहीं है और इस तरह की बयानबाजी से न तो युद्ध में कोई बढ़त मिली है और न ही बातचीत में कोई फायदा होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समुद्री नाकाबंदी जारी रहती है, तो होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहना मुश्किल हो जाएगा।

07:41 AM, 18-Apr-2026

ईरान बोला- हमारी अनुमति और तय मार्ग से ही होगा जहाजों का संचालन

तेहरान से आई ताजा बयानबाजी ने एक बार फिर वैश्विक समुद्री व्यापार को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ईरान ने साफ कर दिया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही अब पूरी तरह उसके नियंत्रण में होगी। बिना अनुमति और तय किए गए मार्ग के किसी भी जहाज को गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

ईरान ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर कोई पारंपरिक शुल्क नहीं लगाएगा। हालांकि, देश अब एक नई व्यवस्था पर काम कर रहा है, जो सुरक्षा समन्वय से जुड़ी होगी। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रवक्ता इब्राहीम रेजाएई ने बताया कि तेहरान एक ऐसा विधेयक तैयार कर रहा है, जिसमें सामान्य ट्रांजिट शुल्क के बजाय जलमार्ग की सुरक्षा से जुड़े शुल्क शामिल किए जा सकते हैं।

07:39 AM, 18-Apr-2026

ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बनीज बोले – अब स्थिरता बनी रहनी चाहिए

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने पर संतोष जताया है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर क्षेत्र में तनाव लंबा खिंचता है, तो इसका गंभीर असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजारों पर पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में वे एक वर्चुअल लीडर्स समिट में शामिल हुए, जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सह-मेजबानी की। इस बैठक में होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति को स्थिर करने और समुद्री मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

अल्बानीज ने दोहराया कि ऑस्ट्रेलिया लगातार इस संघर्ष को समाप्त करने की अपील करता रहा है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे यह टकराव लंबा चलेगा, वैसे-वैसे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर इसका असर और गहरा होगा, साथ ही मानवीय नुकसान भी बढ़ेगा।उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि क्षेत्रीय अस्थिरता का असर ऑस्ट्रेलिया के आम लोगों तक पहुंच चुका है। ईंधन की आपूर्ति और कीमतों में उतार-चढ़ाव से लोग प्रभावित हो रहे हैं और सरकार इस प्रभाव को कम करने के लिए कदम उठा रही है।

04:25 AM, 18-Apr-2026

डोनाल्ड ट्रंप बोले- जब जरूरत थी, तब नाटो से नहीं मिली मदद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो को लेकर भी अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति लगभग खत्म हो रही है, तब उन्हें नाटो से मदद का प्रस्ताव मिला। लेकिन उन्होंने कहा कि जब जरूरत थी, तब मदद नहीं मिली, और अब उन्हें उनकी मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि नाटो को अमेरिका की ज्यादा जरूरत है, न कि अमेरिका को उनकी।

04:23 AM, 18-Apr-2026

लेबनान के दक्षिणी इलाके में धमाके, इस्राइल पर घरों को उड़ाने के आरोप

लेबनान के दक्षिणी हिस्से में कई तेज धमाकों की खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्धविराम के बावजूद इस्राइल की सेना उन सीमावर्ती इलाकों में घरों को विस्फोट कर उड़ा रही है, जिन पर उनका अभी भी नियंत्रण है। लेबनान की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इजराइल की सेना जानबूझकर सीमावर्ती कस्बों में घरों को तबाह कर रही है, ताकि वहां के लोग वापस न लौट सकें। इस्राइल के कुछ अधिकारियों के बयान के अनुसार, उनका मकसद इन इलाकों को पूरी तरह खाली और नष्ट करना है।

03:16 AM, 18-Apr-2026

लेबनान के साथ इस्राइल का युद्धविराम

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस्राइल को अमेरिका की तरफ से लेबनान पर और बमबारी करने से रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका है। हालांकि युद्धविराम के बावजूद लेबनान में एक ड्रोन हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। यह हमला दक्षिण लेबनान के कुनिन इलाके में हुआ, जहां एक कार और मोटरसाइकिल को निशाना बनाया गया। 

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मृतक के साथ एक सीरियाई नागरिक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। यह घटना युद्धविराम लागू होने के कुछ घंटों बाद ही हुई। इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच 10 दिन का युद्धविराम शुरू हुआ था, लेकिन उसके बाद भी कुछ इलाकों में गोलीबारी और तोपखाने की आवाजें सुनाई दीं। हालांकि युद्धविराम लागू किया गया है, लेकिन जमीनी हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। दोनों पक्षों के बीच टकराव पूरी तरह थमा नहीं है, जिससे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है।

03:14 AM, 18-Apr-2026

West Asia LIVE: गालिबाफ बोले- भ्रम फैलाना बंद करें, होर्मुज बंद हो सकता है; ट्रंप के दावों पर ईरान का पलटवार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि लेबनान में अस्थायी युद्धविराम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर स्वीकार किया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि हिजबुल्ला के खिलाफ अभियान अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। नेतन्याहू ने दावा किया कि इस्राइल ने हिजबुल्ला के करीब 90% मिसाइल और रॉकेट भंडार को नष्ट कर दिया है, लेकिन संगठन को पूरी तरह खत्म करने का काम अभी बाकी है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार:जेपी के तीन शिष्य आज चर्चा के केंद्र में क्यों, लालू, नीतीश और दिवंगत रामविलास के नाम पर कैसी सियासत? – Bihar: Why Are Jp Three Disciples At The Center Of Discussion Politics Revolving Around Lalu Nitish Ram Vilas

‘सारा क्रेडिट तो तू ले गया’:drs पर किशन-सूर्यवंशी में छिड़ी मजेदार नोकझोंक; वैभव ने भी पूछ लिया दिलचस्प सवाल – Ishan Kishan And Vaibhav Sooryavanshi Share Playful Drs Banter After Duleep Trophy 2026-27 Win

नेपाल मांगेगा ‘क्लाइमेट जस्टिस’:पीएम बालेन शाह को यूएन जाने की मिली कैबिनेट मंजूरी, जानें कितनों की हुई मौत – Nepal To Seek ‘climate Justice’: Pm Balen Shah Gets Cabinet Approval To Visit The Un; Find Out The Death Toll.

यूपी:आयुर्वेद इंटर्न छात्रों का प्रदर्शन, बोले- मेहनत बराबर तो स्टाइपेंड कम क्यों; पोस्टरों में जेन-जी अंदाज – Up Ayurveda Interns Protest Stipend Despite Equal Hard Work Posters Feature Gen-z S

Haiwaan Movie Review And Rating Akshay Kumar Vs Saif Ali Khan In Priyadarshan Film – Entertainment News: Amar Ujala

पुतिन आए तो निवेश पर बढ़ी बात:सीतारमण-मंटुरोव की बैठक में बनी सहमति; भारत-रूस के बीच होने वाली है बड़ी डील? – India Russia Bilateral Investment Treaty Sitharaman Manturov Meeting

Leave a Comment