लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Axar Patel Statement: CSK से हार के बाद छलका अक्षर पटेल का दर्द, संजू सैमसन का उदाहरण देते हुए कही ये बात

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया. DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK ने 15 गेंद शेष रहते जीत हासिल की. ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए. हार के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि 8 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के बावजूद दिल्ली 10-15 रन पीछे रह गई, हालांकि उन्होंने 155 के स्कोर को फाइटिंग टोटल बताया.

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच के व्यवहार पर बात करते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. गेंद आसामन्य उछाल के साथ, कभी रूककर बल्ले पर आ रही थी. अक्षर ने CSK बल्लेबाज संजू सैमसन का उदाहरण देते हुए कहा कि बल्लेबाज जब एक बार क्रीज पर सेट हो जाता है तो विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल लगने लगती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली 10 से 15 रन पीछे रह गई.

अक्षर ने दिल्ली कैपिटल्स के निचले क्रम के बल्लेबाजों की तारीफ की और इसे पॉजिटिव पहली बताया. उन्होंने अंत में हुई अच्छी बल्लेबाजी की तारीफ की लेकिन माना कि कुलदीप यादव की कमी महसूस हुई. अब दिल्ली के लिए हर मैच महत्वपूर्ण होगा. पटेल ने कहा कि अब बचे हुए मैचों में दिल्ली को एक साफ़ मानसिकता के साथ खेलना होगा और जीतने के लिए अपना सबकुछ झोंकना होगा.

यह भी पढ़ें- इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के 5 विकेट मात्र 69 के स्कोर पर गिर गए थे. पथुम निसांका (19), केएल राहुल (12) की ओपनिंग जोड़ी अच्छी शुरुआत नहीं दिला सकी. नितीश राणा 15 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार हुए. करुण नायर ने एक बार फिर निराश किया, वह 13 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल 2 ही रन बना पाए. अंत में ट्रिस्टन स्टब्स (38) और इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए समीर रिजवी (40) की अच्छी पारी से दिल्ली सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच बहुत बड़े स्कैम का खुलासा, हैदराबाद और कोलकाता के मैच से जुड़ा है मामला

दिल्ली कैपिटल्स अब अपने हर मैच को जीतेगी तो 16 अंकों तक पहुंचेगी. अब दिल्ली को अपने हर मैच में जीतना होगा, एक भी हार टीम के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को तोड़ सकती है. दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment