लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Live:अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप; इस्राइल-लेबनान के बीच बातचीत – West Asia Conflict Live Updates Us Iran Tensions Lebanon Israel Talks Donald Trump Un News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

10:27 AM, 15-Apr-2026

ईरान की नीति में होर्मुज को लेकर कोई बदलवा नहीं

ईरान में स्थित विश्लेषक अबास असलानी ने कहा है कि ईरान की नीति में होर्मुज को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ईरान ने अपनी स्थिति पहले जैसी ही बनाए रखी है और उसने जो नए नियम बनाए हैं, वे अमेरिका द्वारा लगाए गए नौसैनिक दबाव से पहले ही तैयार किए गए थे। असलानी के अनुसार, ईरान का मानना है कि युद्ध जैसी स्थिति में इन नए प्रोटोकॉल को लागू करना जरूरी है और यह उसके हित में है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका लगातार दबाव डाल रहा है ताकि ईरान अपनी नीतियों में बदलाव करे, लेकिन अब तक ईरान की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि वह अपनी स्थिति बदलने वाला है।

08:46 AM, 15-Apr-2026

अमेरिका के बिना होर्मुज मिशन की योजना बना रहा है यूरोप

यूरोपीय देश अमेरिका और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय तक चले संघर्ष के बाद होर्मुज स्ट्रेट को लेकर एक योजना तैयार कर रहे हैं। यूरोपीय देश यह योजना होर्मुज स्ट्रेट से बिना अमेरिका के सीधे दखल के शिपिंग को सुरक्षित करने के लिए बना रहे हैं। ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान ट्रांस-अटलांटिक संबंधों को नया रूप दिया है।  बता दें, ट्रांस-अटलांटिक अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय संघ के बीच एक रणनीतिक, सुरक्षा, राजनीतिक और आर्थिक साझेदारी है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से विश्व व्यवस्था की आधारशिला माना जाता रहा है।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन और फ्रांस की अगुवाई में एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसके तहत लड़ाई समाप्त होने के बाद समुद्री मार्गों पर भरोसा बहाल करने के लिए एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाया जाएगा। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि इस पहल में समुद्र में बिछी माइंस को हटाने के अभियान (माइन-क्लियरिंग ऑपरेशन) और नौसेना की तैनाती जैसे कदम शामिल होंगे। हालांकि, अमेरिका, इजरायल और ईरान जैसे सीधे तौर पर संघर्ष में शामिल देशों को इस गठबंधन से बाहर रखा जाएगा।

08:44 AM, 15-Apr-2026

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास दो पाकिस्तानी तेल टैंकरों ने अचानक बदला रास्ता

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर बढ़ रहे पाकिस्तानी झंडे वाले दो तेल टैंकरों ने अचानक 180 डिग्री घूमकर अपना रास्ता बदल लिया। ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों टैंकर पहले पूर्व दिशा में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रविवार को उन्होंने दिशा बदलकर पश्चिम की तरफ वापस मुड़ गए।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पूरी तरह ईरान की सेना के नियंत्रण में है, और वहां से गुजरने के लिए जहाजों को ईरान से अनुमति और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जो पर्शियन गल्फ को गल्फ ऑफ ओमान और अरब सागर से जोड़ता है, दुनिया के सबसे अहम तेल रास्तों में से एक है। यहां से दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल सप्लाई होता है।

03:46 AM, 15-Apr-2026

होर्मुज गतिरोध और अल नीनो से वैश्विक खाद्य संकट की आशंका 

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने दुनिया को संभावित बड़े खाद्य संकट के प्रति आगाह किया है। उसने कहा, होर्मुज गतिरोध व जलवायु प्रभाव अल नीनो तथा बायोफ्यूल की ओर बढ़ता रुझान ऐसे हालात पैदा कर सकते हैं, जिसे परफेक्ट स्टॉर्म कहा जा रहा है।

एफएओ ने चेताया, यह संकट कोविड-19 के बाद पैदा हालात से भी गंभीर होकर वैश्विक खाद्य आपूर्ति तथा कीमतों पर व्यापक असर डाल सकता है। होर्मुज से विश्व स्तर पर 20-45% अहम कृषि चीजें,  उर्वरक गुजरते हैं। यदि यहां जारी गतिरोध जल्द खत्म नहीं हुआ तो उर्वरक और ऊर्जा की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिसका सीधा असर खेती और खाद्य उत्पादन पर पड़ेगा। एफएओ के मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो टोरेरो ने कहा, दुनिया इनपुट संकट की ओर है। यानी खेती संसाधन या तो महंगे हो रहे हैं अथवा उपलब्धता घट रही है।

फसल उत्पादन और कीमतों पर आने वाला असर….एफएओ के अनुसार मार्च 2026 में खाद्य मूल्य सूचकांक अपेक्षाकृत स्थिर रहा क्योंकि अनाज समेत अधिकांश खाद्य वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता थी। लेकिन अप्रैल में हालात बिगड़ने लगे हैं और मई में यह और स्पष्ट होगा, क्योंकि किसान अपनी बुवाई का फैसला उपलब्ध उर्वरकों और लागत के आधार पर करेंगे। यदि उन्हें पर्याप्त संसाधन नहीं मिले तो 2026 और 2027 में फसल उत्पादन घट सकता है, जिससे खाद्य वस्तुओं की कीमतें और खुदरा महंगाई बढ़ने की आशंका है।

01:43 AM, 15-Apr-2026

ईरान और तुर्किये के विदेश मंत्रियों ने फोन पर की बात

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान से फोन पर बात की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने क्षेत्र की स्थिति और अमेरिका-ईरान वार्ता के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की। यह फोन कॉल ऐसे समय हुई, जब पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हाल की वार्ता हुई थी। दोनों पक्षों ने इन वार्ताओं और आगे की कूटनीतिक कोशिशों को लेकर विचार साझा किए।

01:16 AM, 15-Apr-2026

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री से फोन पर की बात

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को फोन किया और अमेरिका व ईरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए पाकिस्तान की सराहना की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि इशाक डार ने शांति और स्थिरता के लिए संवाद और कूटनीति को अपनी प्राथमिकता बताया। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए वार्ता के पक्ष में लगातार काम करता रहेगा। 

 

01:12 AM, 15-Apr-2026

नाकाबंदी के बावजूद ईरानी जहाज ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी लागू करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इसी दौरान कम से कम एक जहाज ऐसा भी देखा गया जो ईरान से जुड़ा माना जा रहा है और उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया।

अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने बताया कि पहले 24 घंटों में कोई भी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी को पार नहीं कर पाया। उसने कहा कि छह व्यापारिक जहाजों को अमेरिकी बलों के निर्देश पर वापस लौटकर ओमान की खाड़ी में ईरानी बंदरगाह की ओर जाना पड़ा। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार कुछ टैंकर नाकाबंदी शुरू होने के बाद लौट गए थे। लेकिन ‘रिच स्टार्री’ नाम का टैंकर बाद में फिर से अपना रास्ता बदलकर जलडमरूमध्य से गुजर गया।

01:09 AM, 15-Apr-2026

अमेरिका ने काताइब हिजबुल्ला कमांडर पर घोषित किया 10 मिलियन डॉलर का इनाम

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के रिवार्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम ने अहमद अल-हामिदावी पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। हामिदावी ईरान समर्थित मिलिशिया काताइब हिजबुल्ला का कमांडर है। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में उसकी तस्वीर जारी की। पोस्ट में कहा गया कि यह समूह इराक में अमेरिकी राजनयिक ठिकानों पर हमलों के लिए जिम्मेदार है। इसके साथ इस पर अमेरिकी नागरिकों के अपहरण और निर्दोष इराकी नागरिकों की हत्या के आरोप भी हैं।

पिछले महीने इसी समूह पर आरोप लगा कि उसने बगदाद में एक अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन का अपहरण किया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद उसे इस शर्त पर छोड़ दिया गया कि वह देश छोड़ दे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बदले इराक सरकार कुछ मिलिशिया सदस्यों को रिहा करने पर सहमत हुई थी। अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि काताइब हिजबुल्ला लेबनान के हिजबुल्ला से अलग संगठन है। दोनों के नेता और संरचना अलग-अलग हैं। हालांकि विचारधारा और गठबंधन मिलते-जुलते हैं। 

01:03 AM, 15-Apr-2026

अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन से अस्थिरता और अविश्वास बढ़ रहा: गुटेरेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन से अस्थिरता और अविश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिका-ईरान वार्ता फिर से शुरू करने की अपील की। साथ ही उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता का सम्मान करने पर जोर दिया।

गुटेरेस ने कहा कि वह इस सप्ताह नीदरलैंड के हेग जाएंगे। वह अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) की 80वीं वर्षगांठ में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में जब ताकत की प्रतिस्पर्धा और विभाजन बढ़ रहा है, तब अंतरराष्ट्रीय कानून और भी जरूरी हो गया है। 

12:57 AM, 15-Apr-2026

अमेरिका-ईरान वार्ता फिर शुरू होने की बहुत अधिक संभावना: संयुक्त राष्ट्र महासचिव

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अमेरिका-ईरान वार्ता फिर से शुरू होने की ‘बहुत अधिक संभावना’ है। उन्होंने मंगलवार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद यह संकेत दिया।

गुटेरेस ने पाकिस्तान की पश्चिम एशिया में शांति लाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह इस कोशिश की बहुत प्रशंसा करते हैं।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के पत्रकारों से कहा कि यह जरूरी है कि ये बातचीत जारी रहे। गुटेरेस ने कहा कि एक ही बैठक में अमेरिका-ईरान जैसे जटिल मुद्दों का समाधान  होना संभव नहीं है। यह ‘अवास्तविक’ होगा कि इतने बड़े और लंबे विवाद एक ही दौर में खत्म हो जाएं। उन्होंने आगे कहा कि बातचीत चलती रहनी चाहिए और साथ ही युद्ध विराम भी कायम रहना चाहिए, ताकि शांति प्रक्रिया आगे बढ़ सके। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का ‘खुले तौर पर उल्लंघन’ हो रहा है, खासकर पश्चिम एशिया में।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Trump:’ईरान से तेजी से बातचीत जारी’; ट्रंप का दावा- इस्राइल और हिजबुल्ला एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत – West Asia Crisis: Talks With Iran Continuing At Rapid Pace: Us President Donald Trump

Iran-us Talks Suspended:लेबनान पर हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से बातचीत रोकी; होर्मुज बंद करने की भी दी धमकी – Iran Halts Talks With Us Outraged By Israeli Attacks On Lebanon Also Warning Regarding Hormuz

तीन बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के बीच ताबड़तोड़ कमाई कर रही यह हॉलीवुड फिल्म, जानें ‘ऑब्सेशन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन – Hollywood Horror Film Obsession Box Office Collection Day 4

पश्चिम बंगाल:32 साल की उम्र में मंत्री बने विराज बिस्वास, मां बोलीं- बचपन का सपना हुआ साकार – ‘it Was His Dream’: Mother Recalls Biraj Biswas’s Journey As He Becomes Youngest Bengal Min At 32 Kolkata

Politics:इंडिया गठबंधन के नेता आठ जून दिल्ली में कर सकते हैं बैठक, Bjp के खिलाफ संयुक्त रणनीति पर चर्चा संभव – Leaders Of The India Bloc May Meet In Delhi On June Eight To Discuss Strategy Rahul Gandhi Mamata Banerjee

सीएम रेखा का बड़ा एक्शन:दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल, 40 से ज्यादा डॉक्टरों और अधिकारियों का ट्रांसफर – Transfer Of More Than 40 Cpa Employees And New Posting Of 12 Doctors In Delhi Health Department

Leave a Comment