लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Crisis Live:ट्रंप के हमलों से निपटने के लिए ईरान में बनेगी मानव शृंखला, ढाल का करेंगे काम – West Asia Conflict Live Updates Iran War Us Action Against Iran Israeli Strike In Lebanon News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:25 AM, 07-Apr-2026

ट्रंप की डेडलाइन से पहले ईरान ने अपनाई मानव श्रृंखला बनाने की योजना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की समयसीमा नजदीक आने से पहले ईरान ने बड़ी योजना बनाई है। तेहरान ने कथित तौर पर युवा ईरानियों से ईरान के प्रमुख बिजली संयंत्रों के चारों ओर प्रतीकात्मक मानव शृंखला बनाने का आह्वान किया है। ईरान के खेल और युवा मंत्रालय ने एथलीटों, कलाकारों और छात्रों सहित देश के युवाओं से मंगलवार को दोपहर दो बजे (स्थानीय समय) से इन स्थलों के आसपास इकट्ठा होने का आह्वान किया है। ईरान के युवा मामलों के उप मंत्री अलीरेजा रहीमी ने एक वीडियो संदेश में कहा, “कई विश्वविद्यालय के युवाओं, युवा कलाकारों और युवा संगठनों ने प्रस्ताव दिया कि हम देश के बिजली संयंत्रों के चारों ओर एक मानव घेरा या मानव शृंखला बनाएं।”

08:53 AM, 07-Apr-2026

न्यूजीलैंड बोला- ईरानी बुनियादी ढांचे के खिलाफ अमेरिकी धमकियां ‘निरर्थक’

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने ईरानी नागरिक अवसंरचना के खिलाफ ट्रंप की हालिया धमकियों को निरर्थक बताया है। उन्होंने कहा कि यह मददगार नहीं है, क्योंकि और अधिक सैन्य कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मूल बात यह है कि इस संघर्ष को और अधिक फैलने से रोकने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि इस सप्ताह वॉशिंगटन में होने वाली बैठक में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स का अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को संदेश होगा कि संघर्ष को कम किया जाए।

08:51 AM, 07-Apr-2026

ईरान ने जनवरी से हिरासत में लिए गए जापानी नागरिक को किया रिहा

जापान ने मंगलवार को कहा कि जनवरी से ईरान में हिरासत में लिए गए एक जापानी नागरिक को रिहा कर दिया गया है। मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने पत्रकारों को बताया कि उनकी रिहाई की पुष्टि सोमवार को हुई थी। जिस व्यक्ति को रिहा किया गया है, वह जापान के एनएचके सार्वजनिक टेलीविजन में पत्रकार बताया जा रहा है। किहारा ने कहा कि व्यक्ति स्वस्थ है, लेकिन उन्होंने आगे कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।

08:44 AM, 07-Apr-2026

अमेरिकी सेना ने ईरान युद्ध में अब तक 13,000 से अधिक ठिकानों पर किया हमला

अमेरिकी सेना ने ईरान युद्ध में अब तक 13,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए हैं। पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए जिम्मेदार और ईरान पर हमलों का नेतृत्व कर रही अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसकी सेनाओं ने 13,000 से अधिक ईरानी ठिकानों पर हमला किया है। सेंट्रल कमांड ने यह भी कहा कि 155 से अधिक ईरानी जहाजों को नुकसान पहुंचाया गया है या नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी परमाणु-संचालित विमानवाहक पोत और पनडुब्बियां ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में भाग ले रही हैं। इसके साथ ही एफ-35 स्टील्थ फाइटर जेट से लेकर बी-52 बमवर्षक विमानों तक का एक बेड़ा भी इसमें शामिल है।

 

05:58 AM, 07-Apr-2026

इराक में ड्रोन हमले में पति-पत्नी की मौत, ईरान पर आरोप

इराक के उत्तरी हिस्से में एक बड़ा हमला सामने आया है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, एरबिल प्रांत में ईरान की ओर से आए ड्रोन हमले में दो नागरिकों की मौत हो गई। बताया गया कि यह हमला देर रात हुआ, जब एक विस्फोटक से भरा ड्रोन एरबिल के दराशाकरान इलाके के जरका ज़ोय गांव में एक घर पर गिरा। इस हमले में एक शादीशुदा जोड़े की जान चली गई। एरबिल के गवर्नर ओमिद खोशनॉव ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और युद्ध अपराध बताया है। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां इस हमले की जांच कर रही हैं और मामले को गंभीर मान रही हैं।

02:07 AM, 07-Apr-2026

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष- युद्ध बढ़ाने से शांति नहीं आएगी

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने चेतावनी दी है कि नागरिक इलाकों पर हमले करने से शांति नहीं मिलेगी। उनका कहना है कि केवल कूटनीति और बातचीत ही संघर्ष को खत्म करने का सही तरीका है। कोस्टा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि केवल वार्ता और क्षेत्रीय साझेदारों के प्रयासों से ही समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि युद्ध और बढ़ता है तो सबसे ज्यादा नुकसान ईरान की आम जनता को होगा।

02:01 AM, 07-Apr-2026

अमेरिकी सेना ने IRGC के हमले के दावे को खारिज किया

अमेरिकी सेना ने IRGC (ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड) के उस दावे को गलत बताया है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने अमेरिकी हमलावर जहाज पर हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बयान में कहा कि USS त्रिपोली जहाज पर कोई हमला नहीं हुआ है और यह अरब सागर में अपनी सेवा जारी रखे हुए है। यह जहाज अमेरिकी युद्ध प्रयासों का समर्थन कर रहा है।

11:54 PM, 06-Apr-2026

West Asia Crisis Live: ट्रंप के हमलों से निपटने के लिए ईरान में बनेगी मानव शृंखला, ढाल का करेंगे काम

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने अमेरिका और इस्राइल पर आरोप लगाया है कि वे अंधा हत्या अभियान चला रहे हैं। उनका कहना है कि इसका मकसद अपनी युद्ध की विफलताओं को छिपाना है। अराघची ने कहा कि इस तरह के हमले ईरानी जनता की हिम्मत नहीं तोड़ सकते, बल्कि इसके विपरीत लोग और अधिक प्रतिरोध की राह पर अडिग रहेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘बेचारा’ कहने पर भड़के प्रशांत किशोर:सीएम सम्राट चौधरी को बताया ‘अनपढ़ अपराधी’; बाढ़-शराबबंदी पर क्या बोले? – Kishor Fumes At Samrat’s ‘bechara’ Remark, Calls Him ‘uneducated Criminal’

स्विट्जरलैंड में बस हादसा:डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी – Switzerland Bus Overturns Updates Dutch Tour Bus Accident Several Dead Casualties Rescue Police Hindi News

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

आज का राशिफल:कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 11 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:दुर्ग और अनामिका अनु की कविता- जब वे चलती हैं – Aaj Ka Shabd Durg Anamika Nu Ki Kavita Jab We Chalti Hain

Leave a Comment