लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Conflict Live:भारत ने Un शांति सैनिकों पर हमले की निंदा की; खाड़ी देशों ने युद्ध जारी रखने को कहा – West Asia Conflict Live Updates 32 Day Iran Israel Us War Saudi Turkey Kuwait Indian Embassy News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:25 AM, 31-Mar-2026

भारत ने UN शांति सैनिकों पर हमले की निंदा की

भारत ने लेबनान में UN शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि शांति सैनिक मुश्किल हालात में काम करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सबसे जरूरी होनी चाहिए। भारत ने मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी।

 

07:24 AM, 31-Mar-2026

खाड़ी देशों ने अमेरिका से युद्ध जारी रखने को कहा

सऊदी अरब, UAE, कुवैत और बहरीन जैसे देशों ने अमेरिका से कहा है कि ईरान के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए। उनका मानना है कि ईरान अभी पूरी तरह कमजोर नहीं हुआ है और दबाव बनाए रखना जरूरी है।

 

07:24 AM, 31-Mar-2026

ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नया प्लान मंजूर किया

ईरान की संसद ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नया नियम मंजूर किया है। इसके तहत वहां से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क लिया जाएगा। साथ ही अमेरिकी और इस्राइली जहाजों के प्रवेश पर रोक लगाने की भी बात कही गई है।

 

07:21 AM, 31-Mar-2026

लेबनान में UN शांति सैनिकों पर हमला

दक्षिणी लेबनान में एक विस्फोट में UN के दो शांति सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए। यह हमला बानी हय्यान इलाके में हुआ। UN ने कहा कि शांति बनाए रखने वाले लोगों की जान जाना बेहद दुखद है और ऐसा नहीं होना चाहिए।

06:21 AM, 31-Mar-2026

खाड़ी संकट, हमले और तेल की कीमतों में उछाल; आज क्या-क्या हुआ?

  • आज दिनभर पश्चिम एशिया और दुनिया भर में कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने बताया कि दुबई पोर्ट पर खड़े अल-सलमी तेल टैंकर पर ईरानी हमले के कारण आग लग गई, जिससे तेल रिसाव का खतरा पैदा हो गया है।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप कूटनीति को प्राथमिकता देते हैं और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत फिलहाल सीधे नहीं, बल्कि दूसरे देशों के जरिए हो रही है।
  • दक्षिणी लेबनान में इस्राइली कार्रवाई के दौरान तीन इंडोनेशियाई शांति सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, लेबनान में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,247 हो गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र, फिलिस्तीनी अधिकारियों और इस्राइली मानवाधिकार समूहों ने एक नए इस्राइली कानून की आलोचना की है, जिसमें कुछ मामलों में दोषी पाए गए फिलिस्तीनियों के लिए फांसी को सजा के रूप में तय किया गया है।
  • यूरोपीय संघ ने कहा है कि लाल सागर और पश्चिमी हिंद महासागर में उसके नौसैनिक अभियान का हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से कोई संबंध नहीं है।
  • वहीं, कच्चे तेल की कीमत 2022 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई, जिससे वैश्विक बाजार में चिंता बढ़ गई है।

05:15 AM, 31-Mar-2026

हिजबुल्ला का दावा: 24 घंटे में इस्राइली सेना पर 43 हमले

लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में इस्राइली बलों पर कुल 43 हमले किए हैं। समूह के अनुसार, इनमें से 26 हमले लेबनान की सीमा के अंदर मौजूद इस्राइली सैनिकों पर किए गए, जबकि 17 हमले उत्तरी इस्राइल में हुए। हिजबुल्ला ने कहा कि इन हमलों में चार सैन्य ठिकानों, आठ बस्तियों, एक सैन्य बैरक और सीमा पर बनाए गए चार नए पोस्ट को निशाना बनाया गया।

05:13 AM, 31-Mar-2026

दुबई में कुवैती तेल टैंकर में आग, दमकल टीम आग बुझाने में जुटी

दुबई के समुद्री इलाके में एक कुवैती तेल टैंकर में आग लगने की घटना सामने आई है। कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अनुसार, अल सलमी नाम का यह बड़ा कच्चा तेल टैंकर ईरानी हमले का निशाना बना, जिससे जहाज को नुकसान हुआ और उसमें आग लग गई। बताया गया कि घटना के समय टैंकर पूरी तरह तेल से भरा हुआ था, जिससे आसपास के समुद्र में तेल फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है।

दुबई प्रशासन ने भी पुष्टि की है कि यह घटना एक ड्रोन हमले से जुड़ी है, लेकिन राहत की बात यह है कि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, समुद्री दमकल टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

03:04 AM, 31-Mar-2026

कुवैत में भारतीय नागरिक की मौत, भारत लाने की तैयारी में सरकार

कुवैत में रविवार रात एक डीसैलिनेशन (पानी शोधन) संयंत्र पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। यह हमला ईरान समर्थित माना जा रहा है और संयंत्र के एक सर्विस बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा।सोमवार को भारत की कुवैत में राजदूत परमिता त्रिपाठी केंद्रीय मोर्चुअरी गईं, जहां मृतक भारतीय नागरिक की देह रखी गई थी। उन्होंने कुवैत के क्रिमिनल एविडेंस विभाग के जनरल मैनेजर ब्रिगेडियर अब्दुलरहीम अल-अवाधी से भी मुलाकात की। राजदूत ने कुवैत प्रशासन के सहयोग और संवेदनशील मदद के लिए धन्यवाद दिया।

मृतक के परिवार से संपर्क में भारतीय दूतावास

भारतीय दूतावास ने मृतक के परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखा और कुवैत सरकार के साथ मिलकर जल्द से जल्द शव भारत भेजने की व्यवस्था कर रही है। पश्चिम एशिया में पिछले दो महीनों में हुई हिंसा के दौरान अब तक कुल 8 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, और एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि हमले में भारतीय कर्मचारी की मौत हुई और संयंत्र की सर्विस बिल्डिंग को गंभीर नुकसान पहुंचा। मंत्रालय ने कहा कि यह हमला ईरानी कार्रवाई का हिस्सा था। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमारे नागरिक की दुखद मृत्यु पर हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम कुवैत अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव मदद और सहयोग कर रहे हैं।

03:00 AM, 31-Mar-2026

हिजबुल्ला ने इस्राइली सेना पर हमला करने का दावा किया

लेबनानी समूह हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसके लड़ाकों ने उत्तर इस्राइल में एक बेस और दक्षिण लेबनान में इस्राइली सैनिकों पर हमला किया। हिजबुल्ला ने बताया कि उसने रोश पिना के दक्षिण में फिलोन बेस पर ड्रोन से हमला किया। इसके अलावा अल-बैय्यादा शहर के राडार इलाके में इज़राइली सैनिकों और वाहनों पर रॉकेट और तोपखाने से हमला किया। समूह ने कहा कि उसने नाकोरा बंदरगाह के पास इस्राइली सैनिकों पर ड्रोन हमला किया और उत्तर इस्राइल के नहरिया इलाके पर रॉकेट से भी हमला किया।

02:31 AM, 31-Mar-2026

West Asia Conflict Live: भारत ने UN शांति सैनिकों पर हमले की निंदा की; खाड़ी देशों ने युद्ध जारी रखने को कहा

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा है कि देश के दुश्मन अपनी इच्छाओं को खबरें बताकर और एक ही समय में धमकियां देकर ईरान को चुनौती दे रहे हैं। गालिबाफ ने एक्स पर लिखा कि यह दुश्मनों की बड़ी गलती होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई दुश्मन ईरान पर हमला करेगा, तो ईरानी कई गुना जवाब देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सर्वोच्च नेता के नेतृत्व में ईरानी लोग अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे और दुश्मनों को उनके आक्रामक कदमों पर पछतावा कराएंगे।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा; आजमगढ़ की इस सीट से पांच बार जीते – Azamgarh News Five-time Mla Alam Badi Passes Away

Russia-ukraine War:आसियान में रुबियो-लावरोव की अहम मुलाकात आज, यूक्रेन युद्ध खत्म पर फिर शुरू होगी बातचीत? – Crucial Meeting Between Rubio Lavrov Asean Today Will Talks Ending Russia-ukraine War Resume?

क्या एआई को लेकर सच हो रही आशंका?:ओपनएआई के मॉडल ने खुद तोड़ी सीमा; अपनी ही सुरक्षा में कैसे लगाई सेंध? – Fears Regarding Ai Coming True Openai’s Model Broke Its Own Boundaries Breached Its Own Safety Measures

‘जन नायकन’ की रिलीज पर जश्न में डूबे विजय के फैंस; डांस शो से लाइटिंग सिस्टम तक; किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम – Celebrations Break Out In Tamil Nadu To Welcome Release Of Chief Minister And Actor Vijay Movie Jana Nayagan

Top News:कई राज्यों में बारिश का कहर; जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सरकार सख्त; ईरानी हमले में भारतवंशी सैनिक बलिदान – Top Headlines Today Big News 23rd July 2025 Weather Commonwealth Games Business Sports Politics Hindi News

Cjp की दो टूक:वार्ता के लिए तैयार लेकिन सरकार जंतर-मंतर या किसी तटस्थ जगह मिले, प्रधान को देना होगा इस्तीफा – Cjp’s Stance: Ready For Dialogue, But The Government Must Provide A Venue At Jantar Mantar Or A Beach.

Leave a Comment