लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia Conflict:’ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे’, ट्रंप का दावा- ईरानी सैन्य क्षमता पूरी तरह नष्ट – West Asia Conflict: Donald Trump Press Conference, Us-iran War And Ceasefire; Mojtaba Khamenei; Us-israel-iran

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नाम संबोधन में सबसे पहले नासा को और आर्टेमिस-2 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों को बधाई दी है। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो गई है। इस दौरान उन्होंने फिर दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाने दिया जाएगा। ट्रंप का यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध लगातार गंभीर होता जा रहा है और इसका असर वैश्विक स्तर पर दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें – 54 साल बाद फिर चांद की उड़ान: नासा का आर्टेमिस-II मिशन लॉन्च; 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे एस्ट्रोनॉट

‘हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका’

अपने बयान में ट्रंप ने दावा किया कि हमने ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका है और ईरान को गलत काम की सजा मिली है। ट्रंप ने कहा- ईरान के परमाणु ठिकानों का नष्ट किया जा चुका है। इस दौरान अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर जबरदस्त हमले किए हैं। उन्होंने कहा अभी एक महीना ही हुआ है, जब अमेरिका की सेना ने ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ शुरू किया था, जिसका निशाना दुनिया का नंबर-1 आतंकी समर्थन करने वाला देश ईरान है। इन चार हफ्तों में ईरान ने युद्ध के मैदान में पूरी तरह से दबदबा बनाने वाली जीत हासिल की है।

अमेरिका को होर्मुज की जरूरत नहीं- ट्रंप

ईरान की सैन्य ताकत काफी कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा उनकी मिसाइल और ड्रोन दागने की क्षमता अब काफी हद तक घट गई है। उनके हथियार बनाने वाले कारखाने और रॉकेट लॉन्चर तबाह किए जा रहे हैं और अब बहुत कम बचे हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य की जरूरत नहीं है, दुनिया के देशों को देखना होगा कि होर्मुज को कैसे चलाना है।

यह भी पढ़ें – US: ‘ईरान के हथियार कार्यक्रम से दुनिया को बड़ा खतरा, यूरोप तक पहुंच सकती हैं मिसाइलें’, रुबियो ने किया आगाह

पश्चिम एशिया में जंग की शुरुआत

इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त अभियान से हुई थी, जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल ताकत को खत्म करना था। शुरुआती हमलों में ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई, जिसके बाद उनके बेटे को नया नेता बनाया गया। हालांकि, इसके बाद ईरान ने तेज और आक्रामक जवाबी हमले किए, जिससे अमेरिका की रणनीति पर सवाल खड़े हो गए। 

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Rcb Vs Gt Playing 11:फाइनल में आरसीबी के लिए उपलब्ध होंगे सॉल्ट? अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दे सकता है गुजरात – Rcb Vs Gt Final Dream11 Prediction Ipl 2026 Bengaluru Vs Gujarat Playing Xi Captain Vice-captain Players List

Weather Updates:आज भी बरसेंगे दिल्ली-ncr में बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; तेज हवाओं से मिलेगी राहत – Clouds To Bring Rain To Delhi-ncr On Sunday As Well Issues Alert

जापोरिज्जिया परमाणु प्लांट पर ड्रोन हमला:रूस ने मढ़ा आरोप तो यूक्रेन ने किया इनकार, कहा- यह सिर्फ प्रोपेगैंडा – Russia Says Ukrainian Drone Struck Zaporizhzhia Nuclear Plant Kyiv Denies

Jabalpur:तरंग ऑडिटोरियम में ‘हमारे राम’ शो के दौरान लगी आग, बड़ा हादसा टला; सभी कलाकार और दर्शक सुरक्षित – Jabalpur: Fire Breaks Out During ‘humare Ram’ Show At Tarang Auditorium, Tragedy Averted; Cast-audience Safe

ममता बनर्जी का बड़ा आरोप:कहा- घायल अभिषेक के इलाज में अस्पताल ने की कोताही, सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल – Mamata Banerjee Questions Security And Hospital Treatment After Attack On Abhishek Banerjee

Aaj Ka Shabd Ruddha Suryakant Tripathi Nirala Ki Kavitayen Badal Rag – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:रुद्ध और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की कविता

Leave a Comment