लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Asia:होर्मुज के बाद अब लाल सागर में भी बढ़ी परेशानी, सशस्त्र समूह ने जहाज पर हमला किया – West Asia Crisis Armed Group Attack On Vessel In Red Sea Said Ukmto

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया संकट के चलते होर्मुज जमडमरूमध्य में नाकाबंदी से दुनिया परेशान है और अब लाल सागर में भी परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। दरअसल ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बताया है कि यमन के तट पर एक सशस्त्र समूह ने लाल सागर में एक जहाज पर हमले की कोशिश की और जहाज पर चढ़ने का प्रयास किया। हालांकि किसी तरह से जहाज पर सवार लोगों ने फ्लेयर्स की मदद से इस हमले को नाकाम कर दिया। यह घटना लाल सागर में अस्थिरता को दर्शाता है।  

हथियारबंद लोगों के समूह ने जहाज पर चढ़ने की कोशिश की

यूके एमटीओ ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि अल हुदैदाह से करीब 54 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक नौका पर सवार 10-12 लोगों ने एक व्यापारिक जहाज पर चढ़ने की कोशिश की। इनमें से चार से पांच लोगों के पास स्वचालित हथियार थे। सशस्त्र समूह के लोगों ने जहाज को रोकने की कोशिश की और जब जहाज के कैप्टन ने जहाज रोकने से इनकार कर दिया तो सशस्त्र समूह के लोगों ने जहाज पर जबरन चढ़ने की कोशिश की। इस पर जहाज के क्रू ने फ्लेयर्स की मदद से सशस्त्र समूहों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद नौका वहां से निकल गई। 

लाल सागर में भी बढ़ी अस्थिरता और असुरक्षा

यूकेएमटीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। साथ ही लाल सागर में सभी जहाजों को सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। लाल सागर में घुसपैठ की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब ईरान इस्राइल युद्ध के चलते फारस की खाड़ी और होर्मुज में जहाजों की आवाजाही बेहद सीमित है और समुद्री सुरक्षा आपातकाल जैसी स्थिति है। इससे पहले अक्तूबर 2023 में जब इस्राइल ने हमास पर हमले किए थे, तब भी बनी थी, जब हमास के समर्थन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में कई व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया था।

हूतियों के हमलों के चलते कई शिपिंग कंपनियां अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप के समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही कर रही हैं। इससे जहाजों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है और माल ढुलाई की लागत में भारी वृद्धि हुई है। स्वेज नहर में यातायात 50 फीसदी तक गिर गया है और इससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर भी दबाव बढ़ गया है। 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Top News:आज से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी करेगा Us, महिला आरक्षण पर सुनवाई; आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 13th April 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

Srinagar:आंतकियों के जाली आधार, पैन और वोटर कार्ड बनाने वाले लश्कर नेटवर्क का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार – Srinagar: Nationwide Network Producing Fake Aadhaar, Pan And Voter Cards For Terrorists Exposed

Supreme Court:संसद में महिला आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, तुरंत लागू करने की मांग हुई तेज – Supreme Court Hearing On Women Reservation In Parliament Scheduled For Monday News In Hindi

Up:हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, कई घायल अस्पताल में – Six Dead And Several Injured In A Collision Between A Bus And Truck In Hapur.

पश्चिम एशिया:’ईरानी बंदरगाहों की आज से नाकाबंदी करेंगे,’ अमेरिकी सेना की तेहरान को चेतावनी – Us Centcom Iran Ports Blockade Maritime Traffic Strait Of Hormuz Navigation Free

India-uk Fta:मई से लागू हो सकता है भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, कार-व्हिस्की पर आयात शुल्क घटेगा – India Uk Fta May Implementation 99 Percent Indian Goods Duty Free Access Uk Market

Leave a Comment