लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Supreme Court:संसद में महिला आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, तुरंत लागू करने की मांग हुई तेज – Supreme Court Hearing On Women Reservation In Parliament Scheduled For Monday News In Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देशभर में जहां एक ओर महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33% आरक्षण देने के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर अब इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय आज यानी सोमवार 13 अप्रैल को इस मामले पर सुनवाई करेगा। यह याचिका कांग्रेस नेता जया ठाकुर ने दाखिल की है। इसमें मांग की गई है कि महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून नारी शक्ति वंदन अधिनियम तुरंत लागू किया जाए और इसे जनगणना व परिसीमन से न जोड़ा जाए।

फिलहाल इस कानून में यह प्रावधान है कि महिलाओं को 33% आरक्षण तभी मिलेगा, जब अगली जनगणना और उसके बाद परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। लेकिन याचिका में कहा गया है कि यह शर्त जरूरी नहीं है, क्योंकि सीटों की संख्या पहले से तय है और देश की लगभग आधी आबादी होने के बावजूद महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:- Parliament: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सहमति बनाने की कोशिश में जुटी सरकार, किरेन रिरिजू ने खरगे को लिखा पत्र

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच करेगी सुनवाई

इस मामले की सुनवाई जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच करेगी। इससे पहले 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कानून के इस प्रावधान को रद्द करना बहुत मुश्किल होगा। यह सुनवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए संशोधन बिल लाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Karnataka Politics: कर्नाटक के 20 से अधिक विधायक दिल्ली के लिए रवाना, हाई कमान से करेंगे मुलाकात



पीएम मोदी ने सभी नेताओं से की है अपील


बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिखकर इस कानून को सर्वसम्मति से पास करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए महिलाओं की ज्यादा भागीदारी जरूरी है। हालांकि, कांग्रेस ने इस विशेष सत्र का विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि यह कदम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो सकता है, क्योंकि इस समय तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि पहले परिसीमन पर सभी दलों की बैठक होनी चाहिए, उसके बाद ही महिला आरक्षण पर आगे बढ़ना चाहिए।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Virat-anushka:अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे कोहली, प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन; कीचड़ में नंगे पैर चले – Virat Kohli And Anushka Sharma In Vrindavan To Seek Blessing Of Premanand Ji Maharaj

Bhojshala Row:भोजशाला से कितनी दूर है नमाज की नई जगह? सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब – Bhojshala Row: Sc To Hear Muslim Side’s Plea Over Alternate Namaz Site, Seeks Response Of Mp

Explainer:कितने बजे से होगा राष्ट्रमंडल खेल का उद्घाटन समारोह? जानें भारत का पूरा कार्यक्रम; कहां देखें मैच – Commonwealth Games 2026: India’s Day By Day Full Schedule Live Streaming Details All You Need To Know

बाढ़-भूस्खलन से जम्मू-कश्मीर बेहाल:चार जगह फटे बादल, बडगाम में कई दुकानें बहीं, स्कूल 26 जुलाई तक बंद – Cloudbursts Occurred At Four Locations In Gurez,school Closures Extended Until The 26th.

‘गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह ने दिल्ली पुलिस को कहा ‘गुंडा’; छात्रों पर लाठीचार्ज करने पर भड़के – Naseeruddin Shah Calls Delhi Police Goons Over Lathicharge On Students During Cjp Protest

Cjp Protest:जंतर-मंतर पर Cjp के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, बंद किए गए ये 16 स्टेशन – Delhi Cjp Protest Many Delhi Metro Stations Closed Amidst Cjp Protest At Jantar Mantar

Leave a Comment