लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

India-uk Fta:मई से लागू हो सकता है भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, कार-व्हिस्की पर आयात शुल्क घटेगा – India Uk Fta May Implementation 99 Percent Indian Goods Duty Free Access Uk Market

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता अगले महीने से लागू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, यह समझौता मई के दूसरे सप्ताह से प्रभाव में आने की संभावना है।

दोनों देशों ने 24 जुलाई 2025 को व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत भारत के 99 फीसदी निर्यात को ब्रिटेन के बाजार में बिना किसी शुल्क के (ड्यूटी फ्री) प्रवेश मिलेगा, जबकि भारत ब्रिटिश उत्पादों जैसे कार और व्हिस्की पर आयात शुल्क में चरणबद्ध तरीके से कमी करेगा। भारत और ब्रिटेन ने वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को मौजूदा 56 अरब डॉलर से बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

भारतीय उत्पादों के लिए बेहतर पहुंच: समझौते की शर्तों के मुताबिक, भारत ने चॉकलेट, बिस्कुट और कॉस्मेटिक्स जैसे कई उपभोक्ता उत्पादों के लिए अपना बाजार खोला है, जबकि भारतीय निर्यातकों को कपड़ा, जूते-चप्पल, रत्न एवं आभूषण, खेल सामान और खिलौनों के लिए बेहतर बाजार पहुंच मिलेगी।

ये भी पढ़ें: ‘भारत में ईंधन की किल्लत नहीं’: सरकार का बड़ा दावा- पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद भरे हैं भंडार

इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन निर्यात का मौका


  • ब्रिटिश स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क को तत्काल 150 फीसदी से घटाकर 75 फीसदी किया जाएगा। वर्ष 2035 तक धीरे-धीरे इसे 40 प्रतिशत तक लाया जाएगा।

  • ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत आयात शुल्क को मौजूदा 110 फीसदी से घटाकर पांच वर्षों में 10 फीसदी करेगा।

  • इसके बदले भारतीय कंपनियों को ब्रिटिश बाजार में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के निर्यात के लिए कोटा के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

  • भारत और ब्रिटेन ने दोहरा योगदान संधि करार पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

  • इससे दोनों देशों के अस्थायी कर्मियों को सामाजिक शुल्क को दो बार नहीं देना पड़ेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मौतों का आंकड़ा 1,295 पहुंचा:बाढ़ के बाद सैकड़ों बच्चे लापता, अब कैसा है नेपाल का हाल? – Nepal Flood Death Toll 1295 Tunnel Rescue After 9 Days Updates

जब बल्ले से लिखी गई यादगार कहानी!:रजत पाटीदार ने चुनीं टॉप-पांच आइकॉनिक पारियां, लिस्ट में कोहली-वैभव और रैना – Rcb Captain Rajat Patidar Picks His Top 5 Iconic Batting Innings, Includes Kohli, Vaibhav And Raina

‘कश्मीर हमारा अभिन्न अंग’:बर्मिंघम मेयर को विदेश मंत्रालय की दो टूक; बताया नेपाल में अभ भी कितने भारतीय लापता – Kashmir Integral Part Of India Mea Blunt Message To Birmingham Mayor Reveals How Many Indians Missing In Nepal

एसएनएपी घोटाला:अमेरिका का मोस्ट वांटेड भगोड़ा मंजीत जालंधर में गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी कर आया था भारत – Manjit Singh Bedi, A Most-wanted Fugitive In The Us Snap Scam, Arrested In Jalandhar

बड़ा एलान:बंगाल में शूटिंग करने पर मिलेगी इतने प्रतिशत सब्सिडी, मिथुन चक्रवर्ती ने की घोषणा – Mithun Chakraborty Announces 30 Percent Subsidy To Boost Film Shoots In West Bengal

Janmashtami 2026 Live:देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, आज रात इतने समय पर होगी कान्हा की विशेष पूजा – Shree Krishna Janmashtami 2026 Date And Time Puja Shubh Muhurat Samagri Mantra And Wishes In Hindi

Leave a Comment