लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Weather:देश के 16 राज्यों तक पहुंचा मानसून, उत्तर भारत में 11 जून से बरसेंगे बादल – Weather News Today Monsoon Reach Sixteen States North India Still Facing Scorching Heat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ दिन अटकने के बाद रफ्तार पकड़ लिया है। 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद से अब तक यह 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच गया है। अगले तीन-चार दिनों के भीतर मानसून के उत्तरी बंगाल तक पहुंचने का अनुमान है। इसके प्रभाव से केरल और तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। 11 जून से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार समेत पूर्वी भारत के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। 

फिलहाल उत्तर भारत में एक बार फिर तापमान

45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना,

आंध्र प्रदेश और असम समेत पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों तक पहुंच गया है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 

पिछले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर 12-20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में कुछ स्थानों पर 7-11 सेमी तक बारिश हुई। 

उत्तर भारत में भीषण गर्मी, उमस

उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सोमवार को श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म स्थान रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ में पारा 44.8 और वाराणसी में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हरियाणा का रोहतक 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। पंजाब के पटियाला में 42.6 डिग्री और झारखंड के डाल्टनगंज में पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Nepal:नेपाल ने भारतीय 200 और 500 रुपये के नोटों पर लगी पाबंदी क्यों हटाई? जानें अब कौन-से नियम होंगे लागू – Nepal Lift Restrictions On Indian Rs 200 And Rs 500 Notes, Know The New Rules For Travellers

Maharashtra:’युवाओं ने लोकतंत्र को दी ऑक्सीजन’, उद्धव ने प्रदर्शन को क्यों बताया सरकार और विपक्ष की नाकामी? – Uddhav Thackeray Says Youth Protest Failure Of Govt As Well As Oppn; Gave Oxygen To Democracy

Black Panther 3:’ब्लैक पैंथर 3′ के मेकर्स ने किया फिल्म की रिलीज का एलान, यह कलाकार निभाएगा मुख्य किरदार – David Jonsson To Play Black Panther Role In Black Panther 3 It Will Release On 15 December 2028

Tamil Nadu:करुणानिधि की पोती पर बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस; कैसे बढ़ा विवाद? – Tamil Nadu Why Karunanidhi Granddaughter Booked For Slapping An Sbi Manager How Did Dispute Escalate

Up:एसटीपी टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने से दो की मौत, ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा – Two People Died Of Suffocation Due To Toxic Gas In An Stp Tank

Cwg 2026 Day 4 Schedule:मीराबाई गोल्ड की हैट्रिक लगाएंगी? बॉक्सिंग में भारत Vs पाकिस्तान; चौथे दिन का शेड्यूल – Cwg 2026 Day 4 Schedule: Mirabai Chanu Eyes Third Straight Gold, India Face Pakistan In Boxing

Leave a Comment