लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Twisha Sharma Case:सीबीआई करेगी त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच, मध्य प्रदेश सरकार ने की सिफारिश – Mp News: Home Department Issues Notification Recommending Cbi Probe Into Alleged Dowry Murder Of Twisha Sharma

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में मामले की जांच सीबीआई को हस्तांतरित करने की सिफारिश की गई है।

बताया जा रहा है कि त्विषा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परिजनों को सीबीआई जांच कराने का आश्वासन दिया था। अब गृह विभाग की अधिसूचना के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है।

सीबीआई को जांच की अनुमति

सरकार ने सीबीआई को इस मामले से जुड़े अपराध, साक्ष्य, दुष्प्रेरण और अन्य पहलुओं की जांच की अनुमति भी दे दी है। माना जा रहा है कि सीबीआई अब पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी। इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें-  MP Rajya Sabha Elections 2026: मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगा मतदान

12 मई को मिला था त्विषा शर्मा का शव

गौरतलब है कि 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बाग मुगलिया एक्सटेंशन में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा मृत अवस्था में मिली थीं। शुरुआती जानकारी में मामले को फांसी लगाकर आत्महत्या बताया गया था, लेकिन त्विषा के परिजनों ने इसे दहेज हत्या का मामला बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे।

पूर्व जज और बेटे पर दर्ज हुआ मामला

मामले में पुलिस ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। फिलहाल गिरिबाला सिंह जमानत पर हैं, जबकि समर्थ सिंह फरार बताए जा रहे हैं।

परिजनों ने की थी बाहरी एजेंसी से जांच की मांग

त्विषा शर्मा के परिजन लगातार मामले की जांच मध्यप्रदेश से बाहर की एजेंसी से कराने की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में करवाने की भी मांग उठाई थी। अब राज्य सरकार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश किए जाने के बाद मामले में नए खुलासों और निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सैफ पर हुए हमले मामले में आया अपडेट, गिरफ्तार हुए शख्स ने जताई यह इच्छा; अदालत ने अभियोजन पक्ष से मांगा जवाब – Bangladeshi Man Arrested For Stabbing Actor Saif Ali Khan Seeks To Plead Guilty

नेपाल में फिर आएगा जलप्रलय?:भीषण बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा, जानें चीन की चेतावनी में क्या-क्या – China Says Flash Flood Disaster Caused By High-altitude Glacier Collapse In Nepal

हॉकी इंडिया का बड़ा एलान:महिला टीम को मिलेगा 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, विश्व कप में रचा इतिहास – Hi Announces 50 Lakh Cash Award For Womens Hockey Team On Historic 5th Place Finish At World Cup Know

अंकित बालियान हत्याकांड:पहली बार सामने आईं पत्नी सीमा, किए कई खुलासे; पुलिस के हाथ लगा हत्यारों का बड़ा सुराग – Singer Ankit Balian Murder Case Wife Seema Speaks Out For First Time

अचानक आई बाढ़ से त्रासदी:500 से ज्यादा मौतें, फिर भी नेपाल ने विदेशी बचाव दलों को मंजूरी नहीं दी; ऐसा क्यों? – Nepal Rejects Foreign Rescue Help After Flood south Korea India

नेपाल में बाढ़ का कहर:कीचड़ से भरी सुरंग में फंसे लोगों को सेना ने कैसे निकाला? बचाव का वीडियो आया सामने – Nepal Flood: Survivors Rescued From Mud-filled Tunnel As Army Releases Dramatic Rescue Video

Leave a Comment