Will Virat Kohli Play Today Against LSG: विराट कोहली आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे या नहीं? उनकी कथित एड़ी की चोट के चलते यह सवाल जोर पकड़ता हुआ दिख रहा है. टूर्नामेंट में आज 23वां लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. तो आइए मैच से पहले जानते हैं कि कोहली की इंजरी को लेकर ताजा अपडेट क्या है.
बता दें कि बेंगलुरु ने पिछला मुकाबला 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था. मैच में बेंगलुरु ने पहले बैटिंग की थी. कोहली बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे थे. उन्होंने 38 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली थी. लेकिन इसके बाद कोहली फील्डिंग के लिए फील्ड पर नजर नहीं आए थे. इसके बाद खबरें तेज हुईं कि कोहली एड़ी की चोट से परेशान है, जिसके चलते वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे.
क्या आज लखनऊ के खिलाफ खेलेंगे मैच?
एक सोशल मीडिया पर यूजर ने विराट कोहली की वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कोहली दर्द में हैं और उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई है. उन्हें भागने में दिक्कत हो रही है और फिजियो के साथ अपनी इंजरी पर काम कर रहे हैं, लेकिन खेलने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं.
Virat Kohli is in pain and has a strip on his leg, yet he is still trying his best to be ready to play vs LSG.
He is struggling while running and working with the RCB physio on his injury, but he is still trying his best to play.
Man, Kohli needs rest for at least one match. 👀 pic.twitter.com/mkuptzcfRA
— Sonu (@Cricket_live247) April 15, 2026
हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि कोहली की इंजरी पर फ्रेंचाइजी की तरफ से किसी भी तरह का कोई अपडेट शेयर नहीं किया गया है. लेकिन दूसरी तरफ गौर इस बात पर भी किया जाना चाहिए कि मुंबई के खिलाफ मुकाबले में कोहली का फील्डिंग के लिए मैदान पर न उतरना कुछ तो इशारा करता है. ऐसा नजारा शायद ही देखने को मिलता हो कि कोहली बैटिंग के बाद फील्डिंग के लिए मैदान पर न उतरें. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए मैदान पर उतरते हैं या नहीं.
जीत का चौका लगाना चाहेगी आरसीबी
बेंगलुरु ने अब तक सीजन में चार मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 3 में जीत हासिल की है. लखनऊ के खिलाफ टीम अपने पांचवें लीग मैच के लिए मैदान पर उतरेगी. इस मैच को अपने नाम कर टीम जीत का चौका लगाने की तरफ जरूर देखना चाहेगी.
यह भी पढ़ें: Watch: लड़की को महंगा पड़ा IPL मैच में Reel बनाना, 70 हजार रुपये का फटका; जानिए पूरा मामला

