लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव ने डेब्यू के बारे में सबसे पहले किसे बताया? कैप मिलने पर भावुक भी हुए, लिखी यह बात – Vaibhav Sooryavanshi Shares Emotional Post After India Debut, Reveals Who He Informed First

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के लिए डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उनकी पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।




Vaibhav Sooryavanshi Shares Emotional Post After India Debut, Reveals Who He Informed First

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : BCCI


सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा?

सूर्यवंशी ने लिखा, ‘मुझे मिल रहे सभी संदेशों से मैं अभिभूत हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों और सीनियर खिलाड़ियों का उनके लगातार प्यार और समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद। अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है और मैं हर बार अपनी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश करूंगा। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने इसी मुकाबले में सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया।

Latest and Breaking News on NDTV


Vaibhav Sooryavanshi Shares Emotional Post After India Debut, Reveals Who He Informed First

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : ANI


डेब्यू कैप मिलते ही सबसे पहले किसे दी खुशखबरी?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बातचीत में सूर्यवंशी ने बताया कि डेब्यू कैप मिलने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने पिता संजीव सूर्यवंशी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है। भारत के लिए खेलना किसी भी भारतीय क्रिकेटर का सबसे बड़ा सपना होता है, क्योंकि हर खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करना और उसे गौरवान्वित करना चाहता है। सबसे पहले मैं अपने कमरे में गया और अपने पापा को बताया। वह मेरे साथ ही रह रहे हैं। मैंने सबसे पहले उन्हें ही बताया। उसके बाद मां और मेरे कोच रोमी सर को इसकी जानकारी दी। पापा बहुत खुश थे। उन्होंने मुझसे कहा कि जैसा अब तक खेलते आए हो, वैसा ही खेलते रहो। किसी तरह का दबाव मत लो और अपने खेल पर भरोसा रखो।’


Vaibhav Sooryavanshi Shares Emotional Post After India Debut, Reveals Who He Informed First

तिलक वर्मा-वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : BCCI


तिलक वर्मा ने दी खास सलाह

मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को उनकी डेब्यू कैप तिलक वर्मा ने सौंपी। इस दौरान तिलक ने युवा बल्लेबाज का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘सबसे पहले यह पल तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए गर्व का है। उन्होंने तुम्हारे लिए बहुत मेहनत की है। तुमने अपनी मेहनत से यह भारतीय टीम की कैप हासिल की है। निडर होकर क्रिकेट खेलो। यहां कुछ भी नहीं बदलता। सही सोच के साथ और चेहरे पर मुस्कान रखकर खेलना।’


Vaibhav Sooryavanshi Shares Emotional Post After India Debut, Reveals Who He Informed First

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : ANI


डेब्यू मैच में दिखाई प्रतिभा

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें दो शानदार छक्के शामिल थे। हालांकि वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/7 का स्कोर बनाया, लेकिन इंग्लैंड ने जैकब बेथेल (नाबाद 76) की शानदार पारी की बदौलत चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। हार के बावजूद सूर्यवंशी का डेब्यू और उनका आत्मविश्वास क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना रहा।




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में उछाल, तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

कैरिबियाई सागर में अमेरिका ने एक और नाव को बनाया निशाना:चार की मौत, ट्रंप के ड्रग्स अभियान पर क्यों उठे सवाल? – Us Targets Another Boat Caribbean Sea Four Dead Why Are Questions Being Raised About Trump Anti-drug Campaign

Ind Vs Sl Live Score:288 पर श्रीलंका को नौवां झटका, सारांश को पहला विकेट; सोनल का इस सीरीज में दूसरा शतक – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Day 4 Match Scorecard Ball By Ball Updates

बिहार में रफ्तार का कहर:कीर्तन कर रहे लोगों को कार ने कुचला, पांच की मौत; एक की हालत नाजुक – Supaul Road Accident Car Crushes Kirtan Devotees Many Dead Bihar News

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई:जेलेंस्की हुए खुश, भारत का आभार जताते हुए क्या बोले? – President Extends Greetings Ukraine’s Independence Day Zelenskyy What Did Say While Expressing Gratitude India

यूएस ओपन में फिर गूंजा रोजर फेडरर का नाम:एंडी रॉडिक के खिलाफ दिखा पुराना जादू; बैकहैंड ने फैंस को किया भावुक – Roger Federer Turns Back The Clock, Beats Andy Roddick In Emotional Us Open Return

Leave a Comment