लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi:एक शॉट के लिए हजार गेंद खेल जाते थे वैभव सूर्यवंशी, कैसे पुल-एरियल शॉट पर पाई महारत? – Young Batter Vaibhav Sooryavanshi Profile And Story Coach Manish Ojha Reaction Know Details

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी के लिए समस्तीपुर से पटना का सफर सही मायनों में वरदान बन गया। कोविड के दिनों में पिता संजीव बेटे को सप्ताह में चार दिन समस्तीपुर से पटना कोच मनीष ओझा के पास लेकर आते थे। संजीव के साथ वैभव के अलावा समस्तीपुर से लाए गए पांच गेंदबाज भी होते थे। ये गेंदबाज खुद भी अभ्यास करते थे, लेकिन संजीव का पिता निर्देश होता था कि वे वैभव को बल्लेबाजी कराएंगे। 

संजीव मैदान के एक कोने में बैठकर वैभव का अभ्यास देखा करते थे। कोच ने देखा वैभव को पुल और हुक के अलावा एरियल शॉट लगाने में मजा आता है। इसके बाद उन्होंने अपनी अकादमी के गेंदबाजों और पिता के साथ लाए गेंदबाजों को एक शॉट पर छह सौ से हजार गेंदें वैभव को फिंकवाने का लक्ष्य रखा। यह सिलसिला लंबे समय तक चला। मनीष बताते हैं कि यही कारण है कि पुल, हुक और एरियल शॉट वैभव के हाथों की मांसपेशियों में समां (मसल्स मैमोरी) गए हैं। तभी तो वैभव कोई भी गेंदबाज हो, सफाई से ये शॉट लगाने में बिल्कुल नहीं हिचकते हैं।




Young batter Vaibhav Sooryavanshi profile and story coach Manish Ojha reaction know details

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : अमर उजाला


पिता ने कर्ज में डूबकर वैभव को कराई तैयारी

पूर्व रणजी क्रिकेटर मनीष ने अमर उजाला को बताते हैं कि वैभव की सफलता में उनके पिता का बहुत बड़ा त्याग छुपा है। वह जब वैभव और साथी गेंदबाजों को कोविड के दौरान पटना लाते थे तो कर्ज में डूबे थे। उन्होंने अपने दोस्तों और कई लोगों से कर्ज ले रखा था, लेकिन उन्होंने कभी वैभव को इसका जिक्र नहीं किया। वह उन्हें इस बारे में बताते थे। मनीष बताते हैं कि यह कर्ज 25 से 50 लाख रुपये तक हो गया था। जब वैभव आईपीएल में राजस्थान के लिए चयनित हुए तो इस राशि से उन्होंने सारा कर्ज चुकाया।


Young batter Vaibhav Sooryavanshi profile and story coach Manish Ojha reaction know details

वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला


तब कोच ने बोला देश के लिए खेलेगा वैभव

मनीष बताते हैं कि कोविड के ही दिन थे। उनकी तबियत ठीक नहीं थी। वैभव पिता के साथ मैदान पर आ चुके थे। उन्होंने वैभव को अभ्यास नहीं कराया और सीधे मैच में उतार दिया। विरोधी टीम में एक रणजी क्रिकेटर और कई अंडर-23, 19 क्रिकेटर खेल रहे थे। इस मैच में 10 साल के वैभव ने 93 गेंद में 118 रन बनाए और आठ छक्के लगाए। सभी छक्के 75 मीटर से ऊपर के थे। तभी उन्होंने पास में बैठे वैभव के पिता को बोला था कि आपका बेटा एक दिन देश के लिए खेलेगा, लेकिन यह नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी ही उसे खेलने का मौका मिलेगा।


Young batter Vaibhav Sooryavanshi profile and story coach Manish Ojha reaction know details

वैभव सूर्यवंशी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


पिता से काफी डरते हैं वैभव

मनीष के मुताबिक वैभव ने पटना में एक भी दिन अभ्यास नहीं छोड़ा। वह मैदान पर आते थे तो सिर्फ नेट पर अभ्यास करते रहते थे। वह उन्हें हर दिन अलग-अलग शॉट का अभ्यास कराते थे। मनीष बताते हैं कि वैभव अपने पिता से काफी डरते हैं। अब वह उनके सामने कुछ बोल भी लेते हैं। एक समय ऐसा था कि वह वैभव पिता के सामने जुबान भी नहीं खोलते थे और पिता भी अभ्यास के दौरान मैदान से हिलते नहीं थे। मनीष कहते हैं कि यही कारण था कि वह प्रमुख मैचों में वैभव के पिता को साथ रहने के लिए कहते थे। मनीष मानते हैं कि आयरलैंड-इंग्लैंड में वैभव के पिता का साथ जाना उसके लिए बहुत अच्छा होगा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पवन ने किया है ये पाप?:10 दिन से बंद था कमरा, बदबू आई तो खुला राज; फंदे के साथ मिली बिहार से आई महिला की लाश – Woman Dead Body Found Hanging In Home In Ghaziabad Neighbors Called Police After Foul Smell

Kanwar Yatra:हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, पहली बार साइबर कमांडो की तैनाती – Kanwar Yatra 2026 Schools To Remain Closed From July 30 To 11 August In Haridwar Order Issued

Bihar:तेजस्वी को सरकार का जवाब, बिहार पुलिस बोली- 339 छात्रों को छोड़ा गया, सारण-सीवान मामले पर क्या कहा? – Bihar: Bihar Police Stated That 339 Students Have Been Released; Remarks Made Regarding Siwan And Saran Case

Jana Nayagan Box Office:मंडे टेस्ट में पास या फेल ‘जन नायकन’? वीकएंड पर तिजोरी भरने के बाद ऐसा रहा हाल – Jana Nayagan Box Office Collection Day 5 Vijay  bobby Deol Prakash Raj Pooja Hegde Film Earning On 1st Monday

घर लौट रहे थे, रास्ते में मौत से हो गई मुलाकात:एक साथ बुझे दो घर के चिराग, एक अलीगढ़ तो दूसरा फिरोजाबाद का था – Collision Between Two Bikes Two Youths Killed Two Injured

UCC पर बोले CM मोहन यादव: 76% मुस्लिम बहनों ने की लागू करने की मांग, बंटवारे और भेदभाव का पाप कांग्रेस के सिर

Leave a Comment