लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran-us Talks:ईरान पर Us के हमले टले, अब बातचीत की कवायद; होर्मुज पर डील और शांति वार्ता पर क्या बोले ट्रंप? – Trump Announces Us-iran Talks From Monday After Shelving Strike, Hints At Hormuz Deal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच अब कूटनीति की नई कोशिश शुरू होती दिखाई दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सोमवार दोपहर से दोनों देशों के बीच मध्यस्थों के जरिए बातचीत शुरू होगी। उनका कहना है कि यदि समझौता हो जाता है तो इससे न केवल कई लोगों की जान बचेगी, बल्कि क्षेत्र में बड़े सैन्य टकराव की आशंका भी कम होगी।

ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है और वह सैन्य कार्रवाई के बजाय समझौते को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने दोहराया कि उनका उद्देश्य लोगों की जान लेना नहीं, बल्कि विवाद का समाधान निकालना है।

सऊदी, यूएई, कतर और ईरान की अपील पर टला हमला

ईरान पर हमले रोकने के अपने फैसले पर ट्रंप ने कहा मैंने सऊदी अरब के किंग और क्राउन प्रिंस से पूछा। मैंने कहा, क्या आप चाहेंगे कि हम ऐसा करें या नहीं? उन्होंने कहा, हम एक डील (समझौता) को ज्यादा पसंद करेंगे… क्योंकि आपको नहीं पता कि ये हमले कहां तक जाएंगे। मेरा मतलब है, उनके देश में लोगों की बाढ़ आ जाएगी और यह एक बड़ी मुसीबत होगी। बहुत सी बुरी चीजें हो सकती हैं।

 

ट्रंप ने आगे कहा “सऊदी अरब, UAE, कतर और ईरान ने ऐसा करने को कहा। हम पूरी तरह तैयार थे… यह एक बहुत बड़ा हमला होता। लेकिन जब सहयोगी देश इसे टालने के लिए कहते हैं, तो आपको सोचना पड़ता है। और उनके ऐसा कहने की वजह यह है कि उन्हें लगता है कि कोई डील हो सकती है। होर्मुज पर एक डील हो सकती है, फिर न्यूक्लियर मामले पर भी डील होगी… मैं इसे ईरान का डी-न्यूक्लियरइजेशन (परमाणु हथियार खत्म करना) कहता हूं… हम अभी रुके हुए हैं… हम जब चाहें ऐसा कर सकते हैं।”

ट्रंप बोले- समझौता हुआ तो बचेगी बड़ी तबाही

ट्रंप ने कहा कि ईरान ने भी हमसे जोरदार तरीके से कहा। उन्होंने कहा कि वे डील करना चाहते हैं। अब, मुझे नहीं पता कि वे क्या कहते हैं क्योंकि कई बार वे मुझसे कुछ कहते हैं और फिर जाकर कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। वे नहीं चाहते कि उन पर हमला हो। उन्हें हमले की गंभीरता का अंदाजा था क्योंकि वे इसे होते हुए देख रहे थे।

ट्रंप ने इस हमले के पैमाने पर बात करते हुए कहा “… यह एक बहुत बड़ा हमला होने वाला था। यह हमला दूसरे विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला होता। लेकिन उन्होंने (ईरान ने) हमसे ऐसा न करने को कहा। उन्होंने कहा, कृपया ऐसा मत कीजिए। उनके पड़ोसियों ने भी यही कहा। इसलिए हम बस यह देखेंगे कि क्या हम परमाणु हथियार खत्म करने की दिशा में कोई समझौता कर सकते हैं या नहीं।

होर्मुज और परमाणु मुद्दा वार्ता का केंद्र

ट्रंप के अनुसार, प्रस्तावित बातचीत में होर्मुज़ जलडमरूमध्य और ईरान के परमाणु कार्यक्रम दोनों प्रमुख मुद्दे रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरी तरह समाप्त करने की है, ताकि क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टों के अनुसार, सप्ताहांत में कतर, ओमान और अन्य खाड़ी देशों ने अमेरिका और ईरान के बीच संपर्क बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। इसी कूटनीतिक प्रयास के बाद तत्काल सैन्य कार्रवाई टल गई और वार्ता की संभावना बनी। हालांकि, ईरान की ओर से अब तक किसी औपचारिक समझौते की पुष्टि नहीं की गई है। ईरानी अधिकारियों ने ट्रंप के कुछ दावों को खारिज करते हुए कहा है कि होर्मुज़ को लेकर कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है।

खाड़ी देशों में भी अलग-अलग राय

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान को लेकर खाड़ी देशों की रणनीति पूरी तरह एक जैसी नहीं है। जहां सऊदी अरब ने सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया, वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान पर अधिक सख्त रुख अपनाने की वकालत की है।

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूजीसी-नेट 2026:फाइनल आंसर-की जारी, अंग्रेजी-कॉमर्स-सोशियोलॉजी के अभ्यर्थी ऐसे करें चेक – Ugc Net June 2026 Final Answer Key English Commerce Sociology

तीन राज्यों में अलर्ट:जम्मू से हटे तो अगला ठौर खोज रहे रोहिंग्या, अब दूसरे राज्यों में बसने की फिराक में – Rohingyas Leaving Jammu Are Searching For Their Next Destination

आज का राशिफल:इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव – Today Prediction Horoscope Of 18 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:खड्ग और विमल राजस्थानी की कविता- धरती को स्वर्ग बना मानव ! – Aaj Ka Shabd Khadg Vimal Rajsthani Ki Kavita Dharti Ko Swarg Bana Manav

पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन:शुभकामनाओं के लिए जताया आभार, कहा- लोगों का प्रेम देता है सेवा की नई ऊर्जा – Pm Modi Thanks People For Birthday Wishes, Says Their Affection Gives Him New Energy

डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर ₹1.12 करोड़ ठगे:आईआईटी ग्रेजुएट और बैंक मैनेजर समेत छह गिरफ्तार, क्या है मामला? – Mumbai Digital Arrest Fraud Rs 1-12 Crore Six Arrested

Leave a Comment