लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Us:अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगे प्रतिबंध हटाए, क्या भारत-यूएस संबंधों में नरमी का संकेत है यह फैसला? – Us Removes Four Indian Companies From Russia-related Sanctions List

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका ने रूस के सैन्य-औद्योगिक क्षेत्र को प्रौद्योगिकी और उपकरण उपलब्ध कराने के आरोप में प्रतिबंधित की गई चार भारतीय कंपनियों के नाम अपनी प्रतिबंध सूची से हटा दिए हैं। इन कंपनियों को अमेरिकी वित्त विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) की स्पेशली डिजिग्नेटेड नेशनल्स एंड ब्लॉक्ड पर्सन्स (SDN) सूची से हटा दिया गया है। क्या ये भारत-अमेरिका के संबंधों में आ रही नरमी का संकेत है? क्योंकि टैरिफ के मुद्दे पर दोनों देशों के संंबंध थोड़े तल्ख चल रहे हैं। 


अमेरिकी वित्त विभाग ने क्या कहा

अमेरिकी वित्त विभाग की ओर से मंगलवार को साझा की गई जानकारी के अनुसार, जिन चार भारतीय कंपनियों के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनमें हैदराबाद स्थित आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और लोकेश मशीन्स लिमिटेड, अहमदाबाद स्थित गैलेक्सी बेयरिंग्स तथा नई दिल्ली स्थित शौर्य एरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

भारतीय कंपनियों पर क्या लगे थे आरोप?


  • अमेरिका ने अक्टूबर 2024 में गैलेक्सी बेयरिंग्स लिमिटेड पर प्रतिबंध लगाया था। कंपनी पर आरोप था कि उसने रोलर बेयरिंग्स और रोलर असेंबली सहित उच्च प्राथमिकता वाले दोहरे उपयोग के दर्जनों उपकरण रूस की विभिन्न संस्थाओं को निर्यात किए थे।

  • वहीं, शौर्य एरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड पर रूस को रडार उपकरण, रेडियो नेविगेशन सहायता उपकरण, रेडियो रिमोट कंट्रोल उपकरण और अन्य विद्युत उपकरणों की खेप भेजने का आरोप लगाया गया था।

  • अमेरिका ने आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजीज पर आरोप लगाया था कि उसने रूस स्थित और एसडीएन सूची में शामिल आर्टेक्स लिमिटेड कंपनी को 100 से अधिक माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की खेप भेजी थी।

  • इसके अलावा, लोकेश मशीन्स लिमिटेड पर रूस की विभिन्न विनिर्माण कंपनियों को मशीन टूल्स की दर्जनों खेप भेजने का आरोप लगाया गया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जहाज निर्माण में भारत की बड़ी छलांग की तैयारी:बंगाल में पांच परियोजनाओं का शिलान्यास, क्या बोले रक्षा मंत्री? – Rajnath-singh-india-global-shipbuilding-hub-west-bengal-grse-projects

राम मंदिर चंदा चोरी:ट्रस्ट और निर्माण समिति के बीच बढ़ी दूरियां, बदले समीकरण; चंपत के ‘लेटर बम’ ने बढ़ाई तपिश – Ram Mandir Donation Scam Widening Rift Between Ram Mandir Trust And Construction Committee

‘द कपिल शर्मा शो’ के कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का हुआ निधन, कृष्णा अभिषेक ने रद्द किया इंदौर का कार्यक्रम – Comedian Rajiv Thakurs Father Dies Krushna Abhishek Postpones Indore Event

Isf छोड़ने के बाद अरबुल इस्लाम की कार पर हमला:पूर्व विधायक का दावा- ईटें और बम फेंके; Tmc में वापसी के संकेत – Arabul-islam-car-attack-with-crude-bomb-bricks-in-bhangar-after-quitting-isf-tmc-ex-mla-west-bengal

गाजियाबाद डबल मर्डर की पूरी कहानी:3 दिन पहले चाकू लाकर गद्दे के नीचे छिपाया; इसलिए राजा ने पत्नी-बेटी को मारा – Depressed Man Kills Wife And Elder Daughter In Ghaziabad See Photos

Chandra Grahan 2026:साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल – Chandra Grahan 2026 Rashifal Impact On All 12 Zodiac Sign In Hindi

Leave a Comment