लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Uproar Over Panna Well Tragedy: Families Refuse Last Rites Until Fir Is Filed And Compensation – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पन्ना में हुए दर्दनाक कुआं हादसे के बाद पीड़ित परिवारों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अजयगढ़ थाना क्षेत्र के बीहरपुरवा ग्राम पंचायत अंतर्गत नयापूरवा में घटित हुआ था।

बता दें, मंगलवार को मनरेगा योजना के तहत सार्वजनिक कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धसकने से पांच मजदूरों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है, लेकिन अब शोक के साथ-साथ लोगों में भारी गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।

मृतकों के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक हादसे के जिम्मेदार लोगों पर एफआईआर दर्ज नहीं होगी और मृतकों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक अंत्येष्टि नहीं की जाएगी। परिजन प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कह रहे हैं कि सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी के कारण पांच लोगों की जान गई है।

परिजनों ने अजयगढ़ में लगाया जाम

बुधवार को नाराज परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आए और रास्ते में चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सड़क जाम होने से इलाके में यातायात प्रभावित रहा और मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Panna Well Collapse Updates: कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से पांच मजदूर जिंदा दफन, सभी के शव निकाले गए

दोषियों पर एफआईआर और मुआवजा राशि बढ़ाने की कर रहे मांग

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक परिवारों के सदस्य मजदूरी कर अपने घर का पालन-पोषण करते थे। हादसे के बाद उनके परिवार पूरी तरह टूट गए हैं। ऐसे में केवल सामान्य सहायता राशि से काम नहीं चलेगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि प्रत्येक परिवार को बढ़ा हुआ मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- Twisha Case: ‘बहू को फंदे पर लटका देखकर, पहला फोन पुलिस को क्यों नहीं किया’? सीबीआई का गिरिबाला से सख्त सवाल

घटना के बाद कमिश्नर आईजी ने किया था दौरा

घटना के बाद मंगलवार देर रात सागर संभाग के कमिश्नर अनिल चारी, आईजी मिथिलेश शुक्ला, पन्ना कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें समझाने की कोशिश की और हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। इसके बावजूद ग्रामीण और परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और कार्रवाई के बिना पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- पन्ना हादसा: पानी पीने बाहर निकले दो मजदूर बचे, सेकंडों में कुएं में दफन हो गए पांच साथी; चश्मदीदों की जुबानी

गौरतलब है कि मनरेगा के तहत सार्वजनिक कुएं की खुदाई का कार्य चल रही थी, तभी अचानक मिट्टी भरभराकर गिर गई और पांच मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। देखना होगा प्रशासन अगला कदम क्या उठाता है? परिजनों की मांगों पर।

 

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Pinarayi Vijayan:कभी केरल की राजनीति के सबसे ताकतवर नेता थे पिनाराई विजयन, अब कैसे आए ईडी की जांच के घेरे में – Once Kerala’s Strongman, Now Facing Ed Heat: The Fall Of Pinarayi Vijayan’s Aura

Vaccine For Ebola:इबोला के नए स्ट्रेन से लड़ने को वैक्सीन तैयार! रूस ने किया दावा – Ebola Outbreak 2026 Russia Claims For Develop Vaccine Of New Ebola Virus

Nikay Chunav:सत्तारूढ़ दल पर भरोसा जताते रहे हैं अब तक मतदाता, निकाय चुनाव में इस गठजोड़ की मिली थी जीत – Punjab Civic Polls Heat Up Amid Violence Ballot Paper Row And Victory Claims

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:nclat का आदेश और Cci का 202 करोड़ का जुर्माना रद्द, अमेजन को मिली राहत – Supreme Court Sets Aside Nclat Order And Cci Fine Of Rs 202 Crore Big Relief To Amazon

Congress:कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री दे सकते हैं इस्तीफा, कल राजभवन पहुंचेंगे – Speculation Over Leadership Change In Karnataka Intensifies Chief Minister May Resign

Ipl 2026 Video:rcb के फाइनल में पहुंचते ही अनुष्का को गले लगाने क्यों दौड़े कोहली? कैमरे में कैद हुआ भावुक पल – Virat Kohli Rushes To Hug Anushka Sharma After Rcb Reaches Ipl 2026 Final

Leave a Comment