लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘देऊल बंद 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया. स्नेहल टार्डे और मोहन जोशी की मामूली बजट में बनी इस मराठी फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के आगे बॉक्स ऑफिस पर खूब मजबूती दिखाई और छप्पर फाड़ कमाई भी की. वहीं 8 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस लूटने के बाद अब इसका थिएट्रिकल सफर खत्म हो गया है. चलिए यहां जानते हैं ‘देऊल बंद 2’ की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कमाई कितनी रही है?

‘देऊल बंद 2’ की कितनी रही भारत में लाइफटाइम कमाई?
मराठी डिवोशनल ड्रामा ‘देऊल बंद 2’ ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. वहीं रिलीज से बाद इसे क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले और दर्शकों से भी इसे पॉजिटव रिव्यू मिला था. जिसके बाद इसने इसने महाराष्ट्र के ए, बी और सी  सेंटर्स पर ज़बरदस्त कमाई की. इसने गोवा, कर्नाटक और गुजरात से भी खूब नोट कमाए हैं. इस फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘देऊल बंद 2’ की ओपनिंग 2.45 करोड़ रुपये से हुई और इस डिवोशनल फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 74.16 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई के साथ अपना सफर पूरा किया वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 87.5 करोड़ रुपये रही है.

‘देऊल बंद 2’ ने कितना कमाया मुनाफा
प्रवीण तरडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये बताया गया है. वहीं इसने 74.16 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है यानी इसे 64.16 करोड़ रुपये का जबरदस्त रिटर्न मिला है जो कि 641.6% का शानदार रिटर्न है. इसी के साथ इसे ‘सुपर हिट’ का टैग मिला है.

ये भी पढ़ें:-The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

‘देऊल बंद 2’ ने बनाया ये सॉलिड रिकॉर्ड
वहीं 74.16 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ, ‘देऊल बंद 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर अब तक की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. इसने ‘वेड’ (61.2 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़कर चौथा नंबर पर अपनी जगह पक्की की. हालांकि ये ‘बाईपण भारी देवा’ (76.28 करोड़ रुपये) को मात नहीं दे पाई है.

ये हैं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टॉप 5 मराठी फिल्में

  1. राजा शिवाजी – 105.64 करोड़ रुपये
  2. सैराट – 90 करोड़ रुपये
  3. बाईपण भारी देवा – 76.28 करोड़ रुपये
  4. देऊल बंद 2 – 74.16 करोड़ रुपये
  5. वेड – 61.2 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें:-Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई हुई चौपट, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

इवेंट में ब्लैक गाउन में दिवा लगीं माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे भी लगीं अप्सरा, लेकिन सारी लाइमलाइट लूट ले गईं बॉबी देओल की पत्नी

Leave a Comment