लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के चार स्लीपर सेल पकड़े, Isi हैंडलर्स से जुड़े थे – Up: Four ‘sleeper Cell’ Operatives Of Pakistani Gangster Shahzad Bhatti Arrested In Saharanpur; Accused Of Con

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार युवकों सहारनपुर निवासी महकाब व शाहरुख, मुजफ्फरनगर निवासी गगनदीप उर्फ गुरी सिंह और हरिद्वार निवासी मुशर्रफ को मंगलवार को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। चारों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उसके इशारे पर संवेदनशील जगहों की रेकी करने के साथ देशविरोधी गतिविधियों के लिए युवाओं को शामिल कर रहे थे।

एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि इस माड्यूल के बारे में एटीएस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से जांच की थी जिसमें चारों की संलिप्तता पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के अलावा आईएसआई के हैंडलर्स के साथ होने के प्रमाण मिले थे। चारों सोशल मीडिया एवं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे।

उनके इशारे पर संवेदनशील स्थलों की रेकी करने के साथ युवाओं को आतंकी गतिविधियों की साजिश में शामिल होने के लिए जोड़ रहे थे। इसके पुख्ता सुबूत मिलने पर चारों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें रिमांड पर लेकर आईएसआई के मंसूबों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

पश्चिमी यूपी में शहजार बना रहा पैठ

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी आईएसआई के इशारे पर पश्चिमी यूपी के युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए लगातार बरगला रहा है। इससे पहले भी शहजाद के संपर्क में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक युवाओं को पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी को सामरिक महत्व की जगहों, महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, हिंदूवादी नेताओं को निशाना बनाने का टास्क सौंपा जाता है। बदले में लाखों रुपये और हथियार मुहैया कराए जाते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cwg 2026 Day 4 Live:भारत के ऋषिकांता की नजरें स्वर्ण पर, स्नैच में 121 किलो का वजन उठाकर बनाया गेम्स रिकॉर्ड – Commonwealth Games 2026 Day 4 Live: Mirabai Chanu Weightlifting Medals Tally Rishikant, Mirabai Chanu Updates

Chhapra Violence: 350 Rioters Identified Through Drone, Cctv And Video Footage, Strict Police Action – Bihar News

Pm E-drive:पीएम ई-ड्राइव योजना से बदलेगी भारतीय सड़कों की सूरत! जानें कैसे होगी आपकी बचत और किसे मिलेगा फायदा – Pm E-drive Scheme Explained: How India’s New Ev Policy Can Reduce Ownership Costs And Boost Electric Mobility

सपना बैडमिंटन का था, किस्मत ने स्क्वैश थमा दिया…:और 18 साल की अनाहत ने इतिहास लिख दिया, विश्व चैंपियन बनीं – Anahat Singh Story: From Dreaming Of Badminton To Becoming India First World Junior Squash Champion

Rahul Gandhi:’छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?’ राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी में उठाए बड़े सवाल – Rahul Gandhi Asks Amit Shah Who Ordered Assault On Students Raises Tough Questions In Letter

Pawan Singh:’मेरे पास कोई संपत्ति है तो सिर्फ…’, मां से बात कर भावुक हुए पवन सिंह; सताया इस बात का डर – Pawan Singh Sad While Serving His Mother Bhojpuri Bawal New Promo Video Release

Leave a Comment