लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Unsc में अमेरिका को बड़ा झटका:ईरान के समर्थन में खुलकर आए रूस-चीन, होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव पर किया वीटो – Russia, China Veto Un Resolution Aimed Reopening Strait Of Hormuz As Us Deadline For Iran Deal Looms, Reports

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच मंगलवार को अमेरिका को झटका लगा है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस और चीन ने उस प्रस्ताव को वीटो कर दिया, जिसका मकसद हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना था। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 

दोनों देशों ने ऐसे समय में वीटो किया है, जब समझौते के लिए अमेरिका की समय सीमा नजदीक आ रही है।

प्रस्ताव के पक्ष-विपक्ष में कितने वोट पड़े?

सुरक्षा परिषद के 15 में से 11 देशों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। पाकिस्तान और कोलंबिया ने मतदान से दूरी बनाई। जरूरी नौ वोट मिल गए थे। फिर भी प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। रूस और चीन स्थायी सदस्य हैं। उनके पास वीटो शक्ति है। इसी का इस्तेमाल कर प्रस्ताव को रोक दिया गया। शुरुआत में प्रस्ताव में अनुच्छेद 7 शामिल था। इससे सदस्य देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए बल प्रयोग की अनुमति मिल सकती थी। रूस और चीन इसका विरोध कर रहे थे। इसी वजह से लंबे समय तक बातचीत चली। प्रस्ताव की भाषा बदली गई। अंत में जो प्रस्ताव लाया गया, उसमें केवल देशों से रक्षात्मक तरीके से सहयोग करने की बात कही गई। बल प्रयोग की बात हटा दी गई थी।

ये भी पढ़ें: ईरान पर US के ताबड़तोड़ हमले, जवाब में तेहरान ने उतारे 510 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाले सुसाइड ड्रोन

बहरीन को उम्मीद थी कि रूस और चीन कम से कम मतदान से दूरी बनाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुरक्षा परिषद इस मुद्दे पर बंटी हुई नजर आई। रूस और चीन ने वीटो कर साफ कर दिया कि वे ईरान के साथ खड़े हैं। दोनों देशों का कहना है कि प्रस्ताव में ईरान की बहुत कड़ी आलोचना की गई थी।

बहरीन ने यूएनएससी में क्या कहा?

बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल्लतीफ बिन राशिद अल जयानी ने यूएनएससी में कहा कि ईरान को होर्मुजल जलडमरूमध्य बंद करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, यह प्रस्ताव खाड़ी क्षेत्र के इस अहम जलमार्ग के गंभीर हालात को देखते हुए लाया गया है। दुनिया के तेल और गैस का करीब एक-पांचवां हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। 

उन्होंने कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देश वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा स्रोत हैं। इसलिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पूरी दुनिया की जिम्मेदारी है। अल जयानी ने साफ कहा, ईरान को इस जलमार्ग को बंद करने का कोई अधिकार नहीं है। न ही वह दुनिया के लोगों को जरूरी ऊर्जा संसाधनों से वंचित कर सकता है।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘गुस्से से खौल रहा हूं’, नसीरुद्दीन शाह ने दिल्ली पुलिस को कहा ‘गुंडा’; छात्रों पर लाठीचार्ज करने पर भड़के – Naseeruddin Shah Calls Delhi Police Goons Over Lathicharge On Students During Cjp Protest

Cjp Protest:जंतर-मंतर पर Cjp के प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, बंद किए गए ये 16 स्टेशन – Delhi Cjp Protest Many Delhi Metro Stations Closed Amidst Cjp Protest At Jantar Mantar

Parliament Monsoon Session Live:दोनों सदनों की कार्यवाही फिर स्थगित; लोकसभा में अखिलेश की स्पीकर से तीखी बहस – Parliament Monsoon Session 2026 Live Day 3 Lok Sabha Rajya Sabha Supreme Court Judge Bill

Shabana Azmi:cjp प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी को आया अस्थमा अटैक, कहा- ‘आंसू गैस की वजह से बिगड़ी तबीयत’ – Shabana Azmi Suffered An Asthma Attack During The Cjp Protest Saying Her Health Deteriorated Due To Tear Gas

Opposition Protest Live:’संसद में जो हो रहा वो अलोकतांत्रिक है’, प्रियंका गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना – Opposition Mps Protest Live Makar Dwar Parliament Demand Dharmendra Pradhan Resignation Bjp Govt Reaction

Bihar Vidhan Sabha Live:किस बात पर भड़की मीडिया? स्ट्रीट लाइट पर हंगामा, विधानसभा में आज 13 विधेयक पेश हो रहे – Bihar Assembly Session Live Bill To Be Introduced Today Opposition Protest Updates In Hindi

Leave a Comment